ये ‘इंडिया’ नहीं घमंडिया गठबंधन की बैठक, संबित पात्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना

Must Read

BJP Target INDIA Alliance: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 28 विपक्षी दलों के 63 प्रतिनिधियों का जमावड़ा लगा है. विपक्षी एकता इंडिया की ये दो दिवसीय बैठक लोकसभा चुनाव में विपक्ष की एकता और भूमिका के लिए आयोजित की गई है. इस विपक्षी बैठक पर बीजेपी ने प्रहार किया है. भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने तंज कसते हुए कहा कि घमंडिया गठबंधन की बैठक आज मुंबई में होने जा रही है. इन पार्टियों ने 20,000 लाख करोड़ रुपए के घोटाले और भ्रष्टाचार किए हैं यह एक स्वार्थी गठबंधन है. उनका एजेंडा भ्रष्टाचार से अधिकतम लाभ उठाना है.

एक स्वार्थ के लिए गठबंधन
दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में पीसी को संबंधित करते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्षी गठबंधन की तीसरी बैठक पर निशाना साधा. उन्होंने कहा सभी जानते हैं कि आज मुंबई में जीएम यानी घमंडिया मीटिंग हो रही है. इन सभी पार्टियों ने अपने शासन में कुल 20000 करोड़ से भी अधिक का रुपयों का घोटाला और भ्रष्टाचार किया था, ये गठबंधन एक स्वार्थी गठबंधन है. इस बैठक में शामिल होने वालों का एक एजेंडा है, किसी तरीके से भ्रष्टाचार से अधिक से अधिक फायदा कैसे बनाया जा सके.

चंद्रयना और एनडीए की तुलना
वहीं, संबित पात्रा ने कहा, “हम चंद्रयान हैं और हमारा रोवर पहले से ही विकास पर काम कर रहा है जबकि कांग्रेस पार्टी की मिसाइल उड़ान नहीं भरेगी, क्योंकि इसमें ईंधन नहीं है. कांग्रेस ने अपनी मिसाइल लॉन्च करने की हर कोशिश की लेकिन वे असफल रहे. इस देश की जनता को भली-भांति पता है कि किसकी गाड़ी जमीन पर उतरेगी और किसकी मिसाइल भी नहीं चलेगी.”

मुंबई में विपक्षी बैठक
गौरतलब है कि विपक्षी एकता (इंडिया) की तीसरी बैठक मुंबई में हो रही है. इस बैठक में शामिल होने के लिए नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है. आज शाम एक 5 सितारा होटल में 28 दलों के 63 प्रतिनिधि एकत्र होंगे. ये मुलाकात अनौपचारिक होगी. वहीं, कल की बैठक में गठबंधन का लोगो तय किया जाना है. जिसके बाद एक संयुक्त प्रेसवार्ता की जाएगी.

यह भी पढ़ें-

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This