सीट बंटवारे पर फैसला जल्द, जारी हुआ विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का थीम, ‘जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया’

Must Read

INDIA Alliance Meeting: विपक्षी गठबंधन (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) की दो दिवसीय बैठक का आज आखिरी दिन है. आज 28 दलों के 63 प्रतिनिधि एक छत के नीचे एकत्र हुए. इस बैठक में विपक्ष की ओर से 13 सदस्यों वाली समिति का गठन किया गया है. इस समिति में कई दलों के मुखिया भी शामिल हैं. ये समिति ही गठबंधन की शीर्ष इकाई के रूप में काम करेगी.

शुक्रवार को हुई इस बैठक में इस बात का भी जिक्र किया गया कि 30 सितंबर तक लोकसभा चुनाव के लिए सीटों को लेकर तालमेल का निर्णय कर लिया जाए. आज की इस बैठक में विपक्षी गठबंध की थीम पर भी फैसला किया गया. विपक्षी गठबंधन इंडिया का थीम ‘जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया’ तय किया गया है. साथ में और चार प्रमुख कमिटी बनी. हालांकि अभी इस गठबंधन के झंडे को लेकर फैसला नहीं हो पाया है. इससे पहले खबर थी कि ‘इंडिया’ का अपना एक झंडा होगा.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
आज की मुंबई में हुई बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा, “आज, दो बहुत बड़े कदम उठाए गए. अगर इस स्तर पर पार्टियां एकजुट हो गईं, तो बीजेपी के लिए चुनाव जीतना असंभव है. हमारे सामने सबसे बड़ा काम सबसे कुशल तरीके से एक साथ आने का है. एक समन्वय समिति का गठन और सीट-बंटवारे पर चर्चा में तेजी लाने का निर्णय. दो कदम आवश्यक हैं यह सुनिश्चित करने के लिए कि ‘इंडिया’ गठबंधन भाजपा को हरा दे.”

कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी पर किया प्रहार
वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “हमारी दोनों बैठकों की सफलता, पहली पटना में और दूसरी बेंगलुरु में, इस तथ्य से मापी जा सकती है कि प्रधानमंत्री ने अपने बाद के भाषणों में न सिर्फ INDIA पर हमला बोला बल्कि हमारे प्यारे देश के नाम की तुलना आतंकवादी संगठन और गुलामी के प्रतीक से भी की.”

खड़गे ने आगे कहा, “पटना, बेंगलुरु के बाद मुंबई में हमारी बैठक हुई. हम सबका उद्देश्य एक ही है कि महंगाई, बेरोजगारी के लिए हम कैसे लड़ें. मैं कह सकता हूं कि मोदी जी कभी गरीबों के लिए काम नहीं करेंगे. कल राहुल गांधी ने एक रिपोर्ट दिखाई कि कैसे अडानी की आमदनी बढ़ गई है. हमारा जो संकल्प है हम उसी आधार पर काम करेंगे, हर जगह बैठक करेंगे और हर राज्य की राजधानी में जाएंगे.”

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा, “आज तय हुआ है कि अब नियमित रूप से जगह-जगह जाकर हम अपना प्रचार-प्रसार का काम करेंगे. अब सभी पार्टियां एकजुट होकर काम कर रही हैं, जिसका नतीजा होगा कि जो केंद्र में हैं, वे अब हारेंगे. आज ही तय कर लिया गया है कि हम अभी से तेजी से काम शुरू कर देंगे. कोई ठिकाना नहीं है चुनाव समय से पहले भी हो सकता है इसलिए हम लोगों को भी अलर्ट रहना पड़ेगा.”

इस बैठक में बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा बीजोपी के राज में टमाटर का स्वाद नहीं मिल पा रहा है. लालू प्रसाद यादव ने आगे कहा, “हम सब एक हैं और एक होकर यह लड़ाई लड़ेंगे. हम राहुल गांधी को विश्वास दिलाते हैं कि हम सब एक होकर सभी लोगों को समायोजित करके आगे सीट शेयरिंग अब शुरू करेंगे. कोई दिक्कत-कठिनाई नहीं होगी, अपना नुकसान करके भी हम INDIA को जिताएंगे, देश को बचाएंगे और मोदी को हटाएंगे.”

यह भी पढ़ें-

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This