6 मई से BJP विधायक राजेश्वर सिंह निकालेंगे संकल्प पद यात्रा, “एक्स” पर पोस्ट कर दी जानकारी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 400 पार का नारा लेकर चुनावी प्रचार अभियान में जुटी हुई है. इसी कड़ी में सरोजनीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह (Dr. Rajeshwar Singh) भी लगातार क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं. डॉ. राजेश्वर सिंह मोहनलालगंज से भाजपा उम्मीदवार कौशल किशोर के समर्थन में संकल्प पद यात्रा निकालने जा रहे हैं. जिसको लेकर सोशल मीडिया उन्होंने एक्स पर जानकारी शेयर की है.

डॉ.  राजेश्वर सिंह निकालेंगे संकल्प पद यात्रा

बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने एक्स लिखा- “सरोजनीनगर की खुशहाली एवं समग्र विकास के लिए भाजपा को जिताना है, फिर से मोदी सरकार को लाना है! आइए, ‘सरोजनीनगर संकल्प पदयात्रा’ के साथ जुड़कर चलते हैं भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाने की ओर, आपका हर कदम भारत को उन्नत व देदीप्य राष्ट्र बनाएगा!

6 मई से शुरू होगी यात्रा

6 मई को सरोजनी नगर संकल्प पद यात्रा निकलेगी. ये यात्रा 14 मई तक चलेगी. जिसमें हर दिन अलग-अलग इलाकों में निकाली जाएगी. जिसमें हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है.
यह भी पढ़े: सर्वोच्च न्यायालय आना हमेशा न्याय एवं जन अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने की देता है प्रेरणा: डॉ. राजेश्वर सिंह
Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version