Loksabha Eletion: न कांग्रेस न सपा, BJP की होगी भव्य जीतः डॉ. दिनेश शर्मा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Loksabha Eletion: शुक्रवार को यूपी के पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा एक वैवाहिक कार्यक्रम में सुजावलपुर जाते समय बिसवां कस्बे में एक गैस एजेंसी पर रुके. यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया.

एक पॉलिटिकल टूर पर निकला है गांधी परिवार
इस दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सवाल पर डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि गांधी परिवार एक पॉलिटिकल टूर पर निकला है. जब चुनाव आने लगते हैं तो यह इस प्रकार का टूर करते हैं.

इन्हें विकास से कोई लेना देना नहीं होता है
चुनाव में करारी हार मिलने के बाद इस परिवार के लोग विदेश की यात्राओं पर निकल जाते हैं. अभी उत्तर प्रदेश की यह यात्रा उनके लिए कोई मंगलकारी सूचना लाने वाली नहीं है. इन्हें विकास से कोई लेना देना नहीं होता है.

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में न कांग्रेस एक भी सीट जीतेगी और न ही सपा कोई सीट जीतेगी. भाजपा की भव्य जीत होगी.

Latest News

हॉलीवुड इंडस्ट्री को बडा झटका: दिग्गज अभिनेता जॉन सायफर का निधन, पुलिस प्रमुख की भूमिका से मिली पहचान

Washington: हॉलीवुड और अमेरिकी टीवी-रंगमंच की दुनिया से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है. इंडस्ट्री के जाने-माने दिग्गज...

More Articles Like This

Exit mobile version