Rakul Preet-Jackky Bhagnani: रकुल-जैकी ने शेयर की शादी की सभी रस्मों की वीडियो, ब्राइडल एंट्री, हल्दी, मेहंदी की दिखी झलक

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rakul Preet-Jackky Bhagnani: 21 फरवरी, 2024 को रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) शादी के बंधन में बंध गए. अपनी शाही शादी के बाद रकुल-जैकी ने वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थी. कपल की फोटोज देखकर हर कोई उन पर प्यार लुटा रहा है. वहीं, अब न्यूली वेड कपल ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. उन्होंने अपना वेडिंग एल्बम इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस एल्बम में दोनों की शादी की सभी रस्मों की झलक देखने को मिली है.

देखने को मिली ड्रीमी वेडिंग की झलक

फैंस को फाइनली रकुल-जैकी की ड्रीमी वेडिंग की झलक देखने को मिली है. कपल ने ‘बिन तेरे’ सॉन्ग के साथ शादी का एल्बम इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में रकुल पिंक कलर के लहंगे में शानदार एंट्री करती हैं. वो डांस करते हुए अपने दूल्हे जैकी के पास पहुंचती हैं. कपल एक-दूसरे को हग करते हैं और वरमाला पहनाते हैं. इसके बाद जैकी अपनी दुल्हनिया को गाल पर किस करते हैं. इस वीडियो में दोनों की शादी के खूबसूरत मोमेंट कैद हैं.

मेहंदी से लेकर सात फेरों की झलक

शादी के बाद वीडियो में हल्दी, मेहंदी, संगीत और सात फेरों की खूबसूरत झलक देखने को मिली है. उनकी वीडियो देखने के बाद फैंस उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं. बता दें कि रकुल और जैकी ने 21 फरवरी को गोवा में सात फेरे लिए थे. आप भी देखें वीडियो…

 

Latest News

इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी, रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

Protest in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा...

More Articles Like This

Exit mobile version