MP Election 2023: एमपी की चुनावी जंग हो गई दिलचस्प, CM शिवराज को टक्कर देंगे रामायण के ‘हनुमान’

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का मुकाबला इस बार बेहद दिलचस्प होने वाला है. बीजेपी की तरफ से उम्मीदवारों की कई सूची जारी हो गई है. वहीं कांग्रेस ने आज रविवार की सुबह अपनी पहली सूची जारी की है. कांग्रेस की तरफ से अपनी पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. इसमें कुछ वीआईपी सीट और उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं.

शिवराज के सामने ‘हनुमान’
बता दें कि बीजेपी की भांति कांग्रेस भी गंभीरता दिखाते हुए इस चुनाव में अपने दिग्गज मैदान में उतारे दिए हैं. यही नहीं कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने बुधनी विधानसभा से रामायण सीरियल में भगवान हनुमान की भूमिका निभाने वाले विक्रम मस्ताल को उम्मीदवार बनाया है.

गौरतलब है कि सीहोर जिले की बुधनी विधनसभा सीट CM शिवराज सिंह चौहान की सीट है, सीएम शिवराज यहां से लगातार 5 बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं. वहीं इस बार 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने हनुमान का किरदार निभाकर फेमस हुए TV एक्टर विक्रम मस्ताल को उम्मीदवार घोषित किया है. ऐसे में कांग्रेस के हनुमान जी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बीच यह चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प होगा.

ज्ञात हो कि कांग्रेस को बुधनी विधानसभा सीट पर 20 साल से जीत का इंतजार है. ऐसे में कांग्रेस ने फेमस TV सीरियल रामायण 2 के ‘हनुमान’ को मैदान में उतारा है. TV एक्टर विक्रम मस्ताल ‘हनुमान’ के किरदार से घर-घर में फेमस हुए थे. यह हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए. खास बात यह है कि सीएम शिवराज की तरह ही विक्रम भी सीहोर जिले मे बुधनी के ही रहने वाले हैं. ऐसे में CM शिवराज Vs ‘हनुमान जी’ की चुनावी लड़ाई बेहद दिलचस्प होने वाली है.

ये भी पढ़ेंः MP में नहीं चलेगी कांग्रेस की कंफ्यूज करो और वोट लो की नीति, शिवराज सिंह चौहान ने साधा पूर्व सीएम पर निशाना

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This