PM मोदी को मिला उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में कई अहम समझौते

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: उज्बेकिस्तान के सर्वेच्च सम्मान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया गया. एक समारोह में राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने  पीएम मोदी को यह सुप्रीम अवार्ड दिया. इससे पहले उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने ताशकंद में द्विपक्षीय वार्ता की. दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व दोनों राष्ट्राध्यक्ष कर रहे थे. दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग, तकनीक, ऊर्जा, कारोबार और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया गया. इस दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा देने की दिशा में आगे बढ़ने की घोषणा की गई.

दोनों देशों ने लिए कई अहम फैसले

द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने कई अहम फैसले लिए हैं और इन पर दोनों पक्षों की टीमें भी एकमत हैं. उन्होंने बताया कि आपसी सहयोग के सभी पहलुओं को दिशा देने के लिए विदेश मंत्री स्तर पर एक कोऑर्डिनेशन काउंसिल बनाई जाएगी. इसके साथ ही दोनों देशों के संयुक्त आयोग को सचिव स्तर से मंत्री स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया गया है.

बिज़नेस समिट का करेंगे आयोजन 

पीएम मोदी ने कहा, “हम आपसी सहयोग के सभी पहलुओं को दिशा देने के लिए विदेश मंत्री स्तर पर एक समन्वय परिषद (Coordination Council) का गठन करेंगे. हम अपने संयुक्त आयोग (Joint Commission) को सचिव स्तर से मंत्री स्तर तक ले जाएंगे. दोनों पक्ष मिलकर एक बिज़नेस समिट का आयोजन करेंगे, जिसमें दोनों देशों के बिज़नेस लीडर्स शामिल होंगे. हम यूरेनियम की आपूर्ति के लिए दीर्घकालिक व्यवस्था बनाएंगे. आज, हम तीन सिस्टर-सिटी और सिस्टर-स्टेट व्यवस्थाएं कर रहे हैं. हमें उनकी क्षमता को पूरी तरह से साकार करने के लिए एक रोडमैप बनाना चाहिए. आपके देश में ‘न्यू ताशकंद’ जैसे मेगा-प्रोजेक्ट चल रहे हैं, भारत में हमने गुजरात में GIFT सिटी बनाई है. आपके यहां से एक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए हमें खुशी होगी जो प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल का अध्ययन कर सकते हैं.”

भारत की प्रगति की मिर्जियोयेव ने की तारीफ

राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी, मेरा मानना ​​है कि आपके नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय परिणाम हासिल कर रहा है, आर्थिक विकास की उच्च दर बनाए हुए है और बड़े प्रोजेक्ट्स को लागू कर रहा है. भारत डिजिटलीकरण, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष अन्वेषण और कई अन्य क्षेत्रों में वास्तव में असाधारण प्रगति कर रहा है. वैश्विक मामलों में नई दिल्ली की आवाज़ और प्रभाव और भी मज़बूत हुआ है. आपके करीबी दोस्तों के तौर पर, हम निश्चित रूप से इन सभी उपलब्धियों को देखकर बहुत खुश हैं.”

Latest News

हैदराबाद के आर्मी बेस से AK-47 और इंसास राइफल चोरी, मद्रास रेजीमेंट में मचा हड़कंप, मामला दर्ज कर जांच शुरू

Hyderabad: हैदराबाद स्थित आर्मी बेस से हथियारों की चोरी का मामला सामने आया है. मद्रास रेजीमेंट में हुई चोरी...

More Articles Like This

Exit mobile version