Politics: सपा ने UP की 11 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, गाजीपुर से अफजाल अंसारी उम्मीदवार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Politics: उत्तर प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने अपनी लिस्ट में गाजीपुर से भी उम्मीदवार की घोषणा की है. सपा ने गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक, आंवला से नीरज मौर्य, शाहजहांपुर से राजेश कश्यप, हरदोई से ऊषा वर्मा, मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, प्रतापगढ़ से एसपी सिंह पटेल, बहराइज से रमेश गौतम, गोंडा से श्रेया वर्मा और चंदौली से वीरेंद्र सिंह को कैंडिडेट घोषित किया है. मालूम हो कि इससे पहले सपा 16 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है.

चर्चा, अब बसपा किसको बनाएगी उम्मीदवार
सपा की मौजूदा सूची के बाद एक ओर जहां यह चर्चा शुरू हो गई है कि अब गाजीपुर से बसपा किसको उम्मीदवार बनाएगी तो वहीं कांग्रेस के लिए चिंताजनक स्थिति पैदा हो गई है. ऐसा माना जा रहा था कि कांग्रेस, राज्य की प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर दावा ठोंक रही थी. सपा ने यह लिस्ट ऐसे समय में जारी की है, जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याया यात्र में शामिल होने के सवाल पर कहा था कि पहले सीट शेयरिंग फाइनल हो जाए.

Latest News

‘उर्दू मुसलमानों की नहीं, हिंदुस्तान की जुबान है’, भारत एक्सप्रेस के बज़्म-ए-सहाफ़त में बोले शहनवाज हुसैन

Bharat Express Bazm e Sahafat: दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू’ का तीसरा राष्ट्रीय कॉन्क्लेव...

More Articles Like This

Exit mobile version