प्रदर्शन के दौरान पंजाब पुलिस ने AAP नेता मनीष सिसोदिया को लिया हिरासत में

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Manish Sisodia in custody: पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ में सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान आप नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया को हिरासत में ले लिया. जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी (AAP) के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया को शनिवार को चंडीगढ़ में चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (CEO) के ऑफिस के बाहर प्रोटेस्ट करते समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया. यह प्रोटेस्ट चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया जा रहा था.

बताया गया है कि AAP नेता और कार्यकर्ता CEO के ऑफिस की ओर मार्च कर रहे थे. इलेक्शन कमीशन के खिलाफ नारे लगा रहे थे और जवाबदेही की मांग कर रहे थे. जब प्रोटेस्ट करने वालों ने सिक्योरिटी घेरा तोड़ने की कोशिश की तो तनाव बढ़ गया, जिसके बाद पुलिस को दखल देना पड़ा और सिसोदिया, हरपाल सिंह चीमा और पंजाब के कई अहम पार्टी नेताओं सहित कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया.

चंडीगढ़ में CEO ऑफिस के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में लिए जाने से ठीक पहले सिसोदिया ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को अपनी पार्टी का समर्थन दिया. प्रोटेस्ट के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि वह AAP के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की ओर से इस आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं. सिसोदिया ने कहा कि हम यह भी मांग करते हैं कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें. ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग चंडीगढ़ और पंजाब से भी उठ रही है. AAP के सीनियर नेता ने दावा किया कि चुनावों में हेरफेर की जा रही है.

Latest News

Russia-Ukraine War: रूस का यूक्रेन में भीषण हवाई हमला, 8 लोगों की मौत, कई घायल

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. यूक्रेन के जापोरिज्जिया क्षेत्र में हुए भीषण रूसी...

More Articles Like This