टीचर के टॉर्चर के बाद राहुल गांधी का बयान, ट्विटर पर खोली मोहब्बत की दुकान

Must Read

Muzaffarnagar Viral Video: यूपी के मुजफ्फरनगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में प्राइवेट स्कूल की टीचर एक बच्चे को बाकि बच्चों से बड़ी बेरहमी से पिटवा रही है. यह वीडियो ना केवल मुजफ्फरनगर में बल्कि देश के कोने-कोने तक पहुंच गया है, और अब इस वीडियो के माध्यम से राजनीति भी चटकाई जा रही है. टीचर के इस टॉर्चर ने सियासी पारा चढ़ा दिया है. राहुल गांधी से लेकर ओवैसी ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. आइए आपको बताते हैं पूरा मामला.

‘बीजेपी का फैलाया केरोसिन’- राहुल गांधी
मुजफ्फरनगर के इस वायरल वीडियो ने हिंदू-मुस्लिम का रुप ले लिया है. वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि जिस बच्चे को बाकी बच्चे थप्पड़ मार रहे हैं, वो बच्चा मुस्लिम है. मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, “मासूम बच्चों के मन में भेदभाव का जहर घोलना, स्कूल जैसे पवित्र स्थान को नफरत का बाजार बनाना. एक शिक्षक देश के लिए इससे बुरा कुछ नहीं कर सकता. ये बीजेपी का फैलाया वही केरोसिन है जिसने भारत के कोने-कोने में आग लगा रखी है. बच्चे भारत का भविष्य हैं उनको नफरत नहीं, हम सबको मिलकर मोहब्बत सिखानी है.”

ओवैसी ने मामले को दिया राजनीतिक मोड़
वहीं असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस मामले को राजनीतिक मोड़ देते हुए पोस्ट कर कहा, “ये वीडियो उत्तर प्रदेश का है. टीचर एक मुसलमान बच्चे को क्लास के बाकी बच्चों से पिटवा रही है और इस पर फक्र भी कर रही है. बच्चे के पिता ने उसे स्कूल से निकाल दिया और लिखित में दे दिया की वो कोई कार्रवाई नहीं करवाएंगे.”

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग भी एक्शन में
आपको बता दें कि इस घटना को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने तत्काल जांच और कार्यवाही के लिए आदेश दिया है. साथ ही प्रियंक ने यह निवेदन भी किया है कि बच्चे का वीडियो शेयर न करें.

टेबल याद ना करने पर हुई थी पिटाई
मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि टीचर ने बच्चे को टेबल याद करने को दिया था लेकिन बच्चे ने टेबल याद नहीं किया. इस कारण से सजा के तौर पर टीचर ने बच्चे की क्लास के बाकि बच्चों से पिटाई कराई थी. हलांकि इस मामले पर टीचर और स्कूल प्रसाशन ने चुप्पी साध रखी है. बता दें कि जिस शख्स ने वीडियो बनाया था उसने बताया कि इस दौरान टीचर ने आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी.

Latest News

08 November 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

08 November 2026 Ka Panchang: : 8 नवंबर 2026 को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और रविवार...

More Articles Like This