मदुरै में ट्रेन के कोच में लगी भीषण आग, हादसे में 10 की मौत; सिलेंडर फटने से कई तीर्थयात्री घायल

Must Read

Madurai Train Accident: शनिवार की सुबह तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन (Madurai Railway Station) के पास ट्रेन के प्राइवेट कोच में आग लग गई. इस हादसे में यूपी के 10 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई. वहीं, 20 से ज्यादा तीर्थ यात्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं.

बता दें कि यह कोच 17 अगस्त को लखनऊ से भारत गौरव एक्सप्रेस से जुड़कर दक्षिण भारत के तीर्थस्थलों के लिए रवाना हुआ था. इस कोच के सभी तीर्थयात्री उत्तर प्रदेश के थे. जानकारी के अनुसार यात्रियों ने आज सुबह कॉफी बनाने के लिए स्टोव जलाया, तो सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. घटना सुबह तकरीबन 5 बजकर 15 मिनट की है.

इस घटना पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने घटना को लेकर रेलमंत्री से बात की है. यूपी सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है.

इस दुर्घटना को लेकर योगी सरकार ने टोल फ्री नंबर 1070 जारी कर दिया है. 

कंट्रोल रूम राहत हेल्प लाइन नम्बर (उत्तर प्रदेश)
– 1070 (टोल फ्री)
– 9454441081

ये भी पढ़ेंः Gold Silver Price Today: लंबे उछाल के बाद स्थिर हुआ सोना, चांदी की घटी कीमत, जानिए ताजा भाव

Latest News

08 November 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

08 November 2026 Ka Panchang: : 8 नवंबर 2026 को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और रविवार...

More Articles Like This