Gold Silver Price Today: लंबे उछाल के बाद स्थिर हुआ सोना, चांदी की घटी कीमत, जानिए ताजा भाव

Must Read

Gold Silver Price Today, Sona Chandi Ke Bhav: रक्षाबंधन का त्यौहार नजदीक है. रिकॉर्ड तोड़ महंगाई के बीच भी बाजार में भीड़ देखने को मिल रही है. लोग बहनों को गिफ्ट देने के लिए कपड़े से लेकर सोने-चांदी तक की जमकर खरीददारी कर रहे हैं. ऐसे में यदि आप भी बहन को तोहफा देने के लिए सोने-चांदी की खरीददारी करने वाले हैं, तो यह आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि जहां सोने की कीमत में लगातार वृद्धि के बाद आज भाव स्थिर है, वहीं चांदी की कीमत में भी कमी देखने को मिला है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव स्थिर (Delhi Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक सोने की कीमत में लगातार उछाल के बाद आज कोई उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में कल यानी शुक्रवार को 55,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज भी इसी दर से बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 58,280 प्रति 10 ग्राम बिका, वो आज भी इसी दर से बिकेगा.

चांदी हुई सस्ती (Delhi Silver Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी कीमत में आज कमी देखने को मिली है. बता दें कि जो चांदी कल शुक्रवार को 80,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकी, वो आज 79,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में सोने का भाव (UP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो आज सोने की कीमत में कोई उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला है. जो सोना कल यानी शुक्रवार को 55,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज भी इसी दर से बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 58,280 प्रति 10 ग्राम बिका, वो आज भी इसी दर से बिकेगा.

MP में सोने का भाव (MP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 55,430 रुपये प्रति 10 ग्राम से बिका, वो आज भी इसी दर से बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 58,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के दर से बिक रहा था, वो आज भी इसी दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ेंः मदुरै में ट्रेन के कोच में लगी भीषण आग, हादसे में 10 की मौत; सिलेंडर फटने से कई तीर्थयात्री घायल

Latest News

Mahashivratri 2026: नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में दिखा आस्था का अद्भुत नजारा, भगवान भोलेनाथ की एक झलक पाने के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के मौके पर नेपाल में भी आस्था की झलक देखने को मिली. रविवार को काठमांडू के...

More Articles Like This