क्या गेम चेंजर साबित होगा मोदी सरकार द्वारा बुलाया गया 5 दिनों का विशेष सत्र?

Must Read

Special Session of Parliament: केंद्र सरकार ने संसद का 5 दिनों का विशेष सत्र बुलाने का ऐलान किया है. इस बात की जानकारी संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने X कर दी. उन्होंने एक्स करते हुए लिखा, “संसद का विशेष सत्र (17वीं लोकसभा का 13वां सत्र और राज्यसभा का 261वां सत्र) 18 से 22 सितंबर को बुलाया गया है.”

दरअसल, आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव का विगुल बज चुका है. तमाम सियासी दल, पॉलिटिकल गठजोड़ में लगे हुए हैं. सत्ता दल और विपक्ष के नेताओं के बीच जुबानी जंग का सिलसिला भी तेज होता जा रहा है. केंद्र में भाजपा सरकार की हैट्रिक न लगे इसको लेकर ‘इंडिया’ गठबंधन भी बन चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन तमाम बातों के बीच केंद्र सरकार कुछ बड़ा प्लान कर रही है, जिस वजह से ये विशेष सत्र बुलाया जा रहा है.

जानकारी हो कि केंद्र सरकार की ओर से इस बात का ऐलान किया गया है, कि 18 से 22 सितंबर तक संसद का 5 दिनों का विशेष सत्र बुलाया जाएगा. जी20 के शिखर सम्मेलन के कुछ दिनों बाद ही केंद्र सरकार ये विशेष सत्र बुला रही है.

हालांकि, इस बात को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है, कि ऐसे कौन से बिल हैं जिन पर सरकार द्वारा चर्चा करने के लिए ये विशेष सत्र बुलाया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि इस बार मानसून सत्र काफी हंगामेदार था, जिस वजह से दोनों सदनों में ज्यादा कामकाज नहीं हो पाया था. संसद के विषेश सत्र को लेकर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस विशेष सत्र के दौरान 10 से ज्यादा महत्वपूर्ण बिल पेश किए जाएंगे और इनपर चर्चा की जा सकती है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This