पंजाब के आकाशदीप का इंडिया अंडर-18 हॉकी टीम में चयन, जापान के एशिया कप में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

Must Read

Punjab: पंजाब के जालंधर निवासी युवा खिलाड़ी आकाशदीप का इंडिया अंडर-18 हॉकी टीम में चयन हुआ है. 16 वर्षीय आकाशदीप लधोवाली रोड स्थित स्कूल ऑफ एमिनेन्स के छात्र हैं, जो इन दिनों भोपाल में ट्रेनिंग ले रहे हैं. जल्द ही आकाशदीप जापान में होने वाले एशिया कप में देश का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे. इससे पहले आकाशदीप ने अंडर-14 स्कूल नेशनल गेम्स में पंजाब का प्रतिनिधित्व किया था.

स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहे आकाशदीप 

वह 2025 में चेन्नई में आयोजित सब-जूनियर हॉकी नेशनल में स्वर्ण पदक जीतने वाली पंजाब टीम का हिस्सा भी रहे. हाल ही में बिहार के राजगीर में हुए सब-जूनियर नेशनल में प्रदर्शन के बाद उसका चयन हॉकी इंडिया के U-18 कैंप के लिए हो गया. खिलाड़ी आकाशदीप ने बताया कि उन्हें हाल ही में 18 सदस्यीय भारतीय टीम में चयन की जानकारी मिली. इससे पहले वह 24 खिलाड़ियों के कैंप का हिस्सा रह चुका है.

उपलब्धि का जश्न मनाने का भी नहीं मिला समय 

आकाशदीप ने बताया कि लगातार अभ्यास और टूर्नामेंट में व्यस्त रहने के कारण उन्हें इस उपलब्धि का जश्न मनाने का भी समय नहीं मिला, लेकिन अब उसका पूरा ध्यान जापान में शानदार प्रदर्शन करने पर है. आकाशदीप ने बताया कि जब उसका चयन भारत की अंडर-18 हॉकी टीम हुआ तो उसने सबसे पहले अपने पिता अशोक कुमार को बताया. उसने बताया कि उसके पिता रेल कोच फैक्टरी (RCF) में कार्यरत हैं और खुद भी हॉकी खिलाड़ी रह चुके हैं.

महसूस हुआ हॉकी ही भविष्य

आकाशदीप ने बताया कि उसके पिता ने हमेशा उसे खेल के लिए प्रेरित किया है. वह करीब 9 वर्षों से हॉकी खेल रहा हैं. आकाशदीप ने बताया कि उसने हॉकी खेलना RCF से शुरू किया था, लेकिन बाद में जालंधर की ‘सुरजीत हॉकी अकादमी’ में ट्रेनिंग के दौरान महसूस हुआ कि हॉकी ही उसका भविष्य है. युवा खिलाड़ी आकाशदीप ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच युद्धवीर सिंह, अवतार सिंह और वर्तमान कोच नवजोत सिंह को दिया. उनका कहना है कि इन प्रशिक्षकों ने उनके खेल को निखारने में अहम भूमिका निभाई है.

इसे भी पढ़ें. कनाडा सरकार ने सख्त किए Spouse Visa के नियम, अब IELTS टेस्ट पास करना अनिवार्य, पंजाब के हजारों युवाओं को झटका

Latest News

LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नए रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है भाव

LPG Price Today 10 July 2026: घर की रसोई में रखा गैस सिलेंडर खत्म होने वाला हो तो सबसे...

More Articles Like This