Archery World Cup: भारतीय महिला कंपाउंड टीम का जलवा, फाइनल में तुर्की को हराकर जीता गोल्ड

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Archery World Cup 2024: दुनिया की नंबर वन भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है. साउथ कोरिया के येचिओन में चल रहे तीरंदाजी वर्ल्ड कप स्टेज-2 के कंपाउंड में भारतीय महिला टीम ने गोल्ड जीता है. शनिवार, 25 मई को हुए विमेंस फाइनल में भारतीय टीम ने तुर्की को हराया.

फाइनल में भारतीय महिला टीम की परनीत कौर, अदिति स्‍वामी और ज्‍योति सुरेखा वेन्‍नम ने तुर्की की हेजल बुरुन, आयसे बेरा सुजर और बेगम की तिकड़ी को पटकनी दी. भारतीय टीम ने 232-226 से फाइनल मुकाबला अपने नाम किया.

भारतीय टीम का दिखा दबदबा

वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम का लगातार तीसरा गोल्ड है. इससे पहले इस टीम ने इसी साल की शुरुआत में शंघाई में हुए वर्ल्ड कप स्टेज-1 में इटली को हरा कर स्‍वर्ण अपने नाम किया था. इससे पहले पिछले वर्ष पेरिस में हुए वर्ल्ड कप स्टेज-4 में भी स्‍वर्ण पदक हासिल किया था.

रोमांचक रही फाइनल की शुरुआत

भारतीय खिलाड़ियों के बीच काफी रोमांचक तालमेल देखने को मिला. उन्‍होंने फाइनल में तुर्की की टीम के खिलाफ एकतरफा मुकाबला खेला. वर्तमान में वर्ल्ड नंबर 1 पर काबिज परनीत, अदिति स्वामी और ज्योति सुरेखा ने तुर्की को हराते हुए बिना कोई मौका गंवाए गोल्ड मेडल हासिल किया. विमेंस फाइनल की शुरुआत काफी रोमांचक रही.

दो और गोल्ड की उम्मीद

तीरंदाजी विश्‍व कप में भारतीय तिकड़ी का यह तीसरा स्‍वर्ण पदक है. भारत को मौजूदा वर्ल्ड कप में दो और पदक मिलने की उम्मीद है. ज्योति सुरेखा वेन्नम और प्रियांश को कंपाउंड मिश्रित टीम फाइनल में अमेरिका के अपने प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला करना है, जबकि प्रथमेश फुगे को कंपाउंड वर्ग में मेडल जीतने के लिए एक और जीत की आवश्‍यकता है. ऐसे में भारत के पास दो और स्‍वर्ण पदक जीतने का मौका है.

ये भी पढ़ें :- यूपी की 14 सीटों पर मतदान कल, 6वें चरण में मेनका गांधी, निरहुआ समेत इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal, 28 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This