फिर होगी भारत-पाक के बीच टक्कर, जानिए सुपर-4 राउंड का पूरा शेड्यूल

Must Read

Asia Cup 2023: सोमवार को हुए भारत बनाम नेपाल मैच में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से करारी शिक्सत दी. 145 रनों के लक्ष्य को कप्तान रोहित शर्मा और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने बिना विकेट गवाए हासिल कर भारत को सुपर-4 में पहुंचा दिया. कैंडी में हुए मैच भारत-पाक मुकाबले के रद्द हो जाने के बाद भारत को सुपर-4 में जगह बनाने के लिए नेपाल से जीतना था. मंगलवार को ग्रुप-स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. भारत और पाक दोनों ही टीमें सुपर-4 में जगह बना चुकी हैं. मंगलवार को अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच से बाकी दो टीम का फैसला भी हो जाएगा.

सुपर-4 राउंड में होगी भारत-पाक टक्कर
2 सितम्बर को भारत-पाक मुकाबले के रद्द हो जाने से क्रिकेट प्रेमियों को निराश होने की जरुरत नहीं है. क्योंकि अब 10 सितम्बर को सुपर-4 राउंड में भारत-पाक के बीच टक्कर होगी. बता दें कि पहले ये मुकाबला कोलंबो में होना तय था, लेकिन वहां बाढ़ जैसे हालात होने के कारण इस मैच के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक इस मैच को हम्बनटोटा में शिफ्ट किया जा सकता है. इसके अलावा सुपर-4 राउंड के बाकि के मुकाबले भी हम्बनटोटा में शिफ्ट किए जा सकते हैं.

सुपर-4 राउंड के इन शेड्यूल में बदलाव हो सकते हैं:

6 सितंबर: A1 vs B2, लाहौर, दोपहर 3:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
9 सितंबर: B1 vs B2, कोलंबो, दोपहर 3:00 बजे IST (भारतीय समयानुसार)
10 सितंबर: A1 vs A2, कोलंबो, दोपहर 3:00 बजे IST (भारतीय समयानुसार)
12 सितंबर: A2 vs B1, कोलंबो, दोपहर 3:00 बजे IST (भारतीय समयानुसार)
14 सितंबर: A1 vs B1, कोलंबो, दोपहर 3:00 बजे IST (भारतीय समयानुसार)
15 सितंबर: A2 vs B2, कोलंबो, दोपहर 3:00 बजे IST (भारतीय समयानुसार)
17 सितंबर: TBC vs TBC, कोलंबो, दोपहर 3:00 बजे IST (भारतीय समयानुसार)

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This