एशिया कप 2025 के लिए बिहार की जबरदस्त तैयारी, फ्री होंगी सभी मैचों की टिकट

Asia Cup 2025: हॉकी प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. हॉकी इंडिया ने मंगलवार को घोषणा की कि हीरो पुरुष हॉकी एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 के सभी मैचों में दर्शकों का प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क होगा. 29 अगस्त से 7 सितंबर तक नव-निर्मित राजगीर हॉकी स्टेडियम में होने वाला यह टूर्नामेंट बिहार की धरती पर हॉकी का ऐतिहासिक उत्सव बनने जा रहा है. सभी मैचों की एंट्री फ्री रहेगी, फैंस स्टेडियम में जाकर किसी भी मैच का आनंद फ्री में ले सकेंगे.

प्रशंसक अपनी मुफ्त टिकट पाने के लिए www.ticketgenie.in या हॉकी इंडिया ऐप पर पंजीकरण कर सकते हैं. पंजीकरण के बाद उन्हें वर्चुअल टिकट प्राप्त होगा, जिससे स्टेडियम में प्रवेश सहज और बिना किसी परेशानी के हो सकेगा.

छात्रों व युवा को प्रोत्साहित

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा, “राजगीर में हीरो पुरुष एशिया कप की मेजबानी भारतीय हॉकी के लिए ऐतिहासिक पल है और हम चाहते हैं कि हर फैन इस सफर का हिस्सा बने. प्रवेश निःशुल्क रखने का मकसद खेल को और अधिक सुलभ बनाना और परिवारों, छात्रों व युवा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय हॉकी देखने के लिए प्रोत्साहित करना है. यह सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि खेल का उत्सव है और बिहार सहित पूरे देश के लोग इसके केंद्र में होने चाहिए.”

भारत को मिला आसान ग्रुप

भारत को चीन, जापान और कजाकिस्तान के साथ पूल-ए में रखा गया है. भारतीय टीम 29 अगस्त से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. उसका पहला मैच चीन से होगा, जिसके बाद 31 अगस्त को जापान से भिड़ंत होगी. भारत एक सितंबर को कजाकिस्तान की टीम को चुनौती देगा. अनुभवी ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं. इस टूर्नामेंट में भारत, जापान, चीन, कजाकिस्तान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे की टीमें हिस्सा ले रही हैं. पूल-ए में भारत, जापान, चीन और कजाकिस्तान मौजूद हैं, जबकि पूल-बी में मलेशिया, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे की टीमें शामिल हैं.

एशिया कप हॉकी ट्रॉफी का अनावरण

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को नई दिल्ली में हॉकी पुरुष एशिया कप 2025 ट्रॉफी का अनावरण किया. ये टूर्नामेंट का 12वां संस्करण है, जो 29 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार के राजगीर में आयोजित होगा.

हॉकी एशिया कप 2025 में भारत का शेड्यूल

  • 29 अगस्त:इंडिया हॉकी बनाम चीन हॉकी
  • 31 अगस्त:इंडिया हॉकी बनाम जापान हॉकी
  • 1 सितंबर:इंडिया हॉकी बनाम कजाखस्तान हॉकी

भारत पूल ‘ए’ में शामिल है, इस पूल में भारत के साथ चीन, जापान और कजाखस्तान हैं. पूल ‘बी’ में चीनी ताइपे, मलेशिया, साउथ कोरिया और बांग्लादेश हैं. दरअसल पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद बांग्लादेश को शामिल किया गया.

इसे भी पढ़ें:-राजस्व विभाग का कड़ा एक्शन, सरकारी काम में बाधा डालने पर 110 विशेष सर्वेक्षण कर्मी बर्खास्त

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version