बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, अफगानिस्तान से होगा मुकाबला

Asian Games 2023: चीन में चल रहे Asian Games 2023 में भारत ने बांग्लादेश को नौ विकेट से मात दी. सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हरा कर भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बना लिया है. इसके साथ ही भारत ने अपनी झोली में एक और पदक सुनिश्चित कर लिया है. अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि ये पदक रजत होता है या स्वर्ण. आइए आपको बताते हैं फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का सामना किस टीम के साथ होगा.

सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 9 विकेट से दी मात
सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. कप्तान ऋतु गायकवाड़ का ये फैसला भारत के हक में आया. इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 96 रन बनाए. वहीं, भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 1 विकेट खोकर 97 रन बना कर फाइनल में पहुंच गई है.

अफगानिस्तान पर भारी है भारत
बता दें, दूसरा सेमीफाइनल मैच अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खेला गया, जिसमें अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को रौंद दिया. अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को चार विकेट से हरा कर फाइनल में जगह बना ली है. कल यानी शनिवार को भारत और अफगानिस्तान की टीम फाइनल में टकराएगी. बात करें रिकॉर्ड्स की तो क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स में भारत अफगानिस्तान पर भारी रहा है. सभी क्रिकेट प्रेमियों को कल होने वाले इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है

Latest News

08 August 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

8 अगस्त 2026, शनिवार को श्रावण कृष्ण दशमी, रोहिणी व्रत, रोहिणी नक्षत्र और ध्रुव योग का विशेष संयोग बन रहा है. जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूरा पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version