नेशनल टीम में खेलते हुए एक बच्चे जैसा महसूस होता है-मेसी

Buenos Aires: अर्जेंटीना के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने कहा है कि मैंने अपने भविष्य के लिए कोई तिथि या समय सीमा तय नहीं की है. मैं बस इसका आनंद लेना चाहता हूं. दरअसल, मेसी फीफा विश्व कप 2026 के लिए दक्षिण अमेरिकी क्वालीफायर में बोलिविया पर मंगलवार रात 6.0 की जीत के साथ अर्जेंटीना के लिए अपनी 10वीं अंतरराष्ट्रीय हैट्रिक लगाने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे.

अपनी हैट्रिक के अलावा दो असिस्ट भी दर्ज

मेसी ने बताया कि जब भी वह नेशनल टीम के लिए खेलते हैं, तो उन्हें एक बच्चे जैसा महसूस होता है. आठ बार के बैलन डी’ओर विजेता ने बोलिविया पर कॉनमेबोल विश्व कप क्वालीफाइंग जीत में अपनी हैट्रिक के अलावा दो असिस्ट भी दर्ज किए. मैच के बाद मेसी ने कहा कि यहां आकर हमारे लिए लोगों का सपोर्ट महसूस करके बहुत अच्छा लग रहा है. जिस तरह से वे मेरा नाम पुकारते हैं, उससे मैं बहुत खुश हूं. हम सभी लोगों के साथ जुड़ाव का आनंद लेते हैं और हमें अर्जेंटीना में खेलना बहुत पसंद है. हम इस जीत से खुश हैं.

लोगों का प्यार महसूस करके अधिक उत्साहित हूं..

मेसी ने कहा कि मैं यहां आकर और लोगों का प्यार महसूस करके पहले से कहीं अधिक उत्साहित हूं, क्योंकि मुझे पता है कि ये मेरे आखिरी खेल हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मैं क्लब में साल का अंत अच्छे से करने के अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लूंगा और फिर हर दिन का आनंद ले पाऊंगा. 37 वर्षीय खिलाड़ी मेसी अर्जेंटीना के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर भी बन गए हैं, जिन्होंने 189 मैचों में 112 गोल किए हैं. सीनियर टीम में उनका पहला गोल 1 मार्च 2006 को बेसल में क्रोएशिया के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच में हुआ था.

इसे भी पढ़ें. नेपाल में हिंसाः काठमांडू एयरपोर्ट बंद, भारतीय उड़ानें रद्द, दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version