5 बच्चों के पिता क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचाई शादी, गर्लफ्रेंड जार्जिना रोड्रिगेज को बनाया अपना जीवनसाथी

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cristiano Ronaldo Georgina Rodriguez: पुर्तगाल के मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दरअसल, बीते दिन क्रिस्टियानो ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जार्जिना रोड्रिगेज से शादी कर ली है. दूल्हा-दुल्हन बनने के बाद कपल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है. जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ C लव G’ (क्रिस्टियानो लव जार्जिना).

कैस्केस में रचाई शादी

बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जार्जिना रोड्रिगेज ने पश्चिमी पुर्तगाल में राजधानी लिस्बन के पास स्थित तटीय शहर कैस्केस में शादी की है. इस शादी में रोनाल्डो के 5 बच्चे भी शामिल हुए. कपल ने अपनी शादी को पर्सनल रखने का फैसला किया. हालांकि, उनकी शादी की खबरें पहले से ही उड़ने लगी थीं. ऐसे में फैंस भ्रम में आकर किसी और की शादी में पहुंच गए. फाइनली अब रोनाल्डो ने शादी रचा ली है. कपल ने जार्जिना के साथ शादी की अंगूठी पहने फोटो शेयर की है.

Cristiano Ronaldo के हैं 5 बच्चे Georgina Rodriguez

बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो 5 बच्चे के पिता है. जिनमें 9 साल के ट्विन्स इवा मारिया और माटेओ, 8 साल की बेटी अलाना, 4 साल की बेटी बेला और 16 साल का बेटा क्रिस्टियानो जूनियर है. हालांकि, फुटबॉलर ने कभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि क्रिस्टियानो जूनियर रोनाल्डो की मां कौन है.

ये भी पढ़ें- ‘126 करोड़ खर्च होने के बावजूद भी केरल नहीं पहुंचे मेस्सी!’, राज्य के खेल विभाग ने सरकार को सौंपी जांच रिपोर्ट

Gucci के स्टोर में काम करती थीं जार्जिना

2016 में रोनाल्डो और जॉर्जिना की पहली मुलाक़ात हुई थी. जार्जिना Gucci के स्टोर में काम करती थीं. इसी दौरान रोनाल्डो ने उन्हें देखा था. जॉर्जिना ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि ये ‘लव एट फर्स्ट साईट’ था.

ये भी पढ़ें- IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप, मेडिकल छात्रा ने दर्ज कराई थी शिकायत

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version