माहिका शर्मा संग शादी के बंधन में बंधे हार्दिक पांड्या! माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर लगाए नजर आईं एक्ट्रेस

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hardik Pandya and Mahieka Sharma: भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. फैंस को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आती है. हर कोई दोनों की शादी के लिए काफी बेताब रहता है. इसी बीच कपल की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. वायरल तस्वीर में माहिका माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं.

Hardik Pandya and Mahieka Sharma ने कर ली शादी

दरअसल, सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की एक तस्वीर वायरल हो रही, जिसमें एक्ट्रेस माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं. तस्वीर में हार्दिक ने भी माथे पर टीका लगाया हुआ है. वहीं, कपल के साथ माहिका की मां भी नज़र आ रहीं. तस्वीर वायरल होने के बाद फैंस ये क़यास लगा रहे कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. हालांकि, इन खबरों को लेकर हार्दिक और माहिका की तरफ़ से किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

नताशा स्टेनकोविक से की थी पहली शादी

बता दें कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने नताशा स्टेनकोविक से अपनी पहली शादी रचाई थी. दोनों का एक बेटा अगस्तय भी है. हालांकि, साल 2024 में इस जोड़ी ने तलाक़ ले लिया. नताशा संग तलाक़ के बाद हार्दिक का नाम एक्ट्रेस जैस्मिन वालिया से जुड़ा. हालांकि, दोनों का ब्रेकअप हो गया. इसके बाद हार्दिक एक्ट्रेस और फिटनेस मॉडल माहिका शर्मा को डेट करने लगे. दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं माहिका शर्मा

माहिका शर्मा एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं. वो महज़ 24 साल की हैं. हालाकं, इतनी कम उम्र में ही उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी ख़ास पहचान बना ली. बता दें फैशन की दुनिया में, माहिका कई बड़े नामों के साथ काम कर चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- Munmun Dutta Marriage. शादी के सवाल पर मुनमुन दत्ता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे अकेले रहना पसंद है’

Latest News

PM मोदी पहुंचे सेशेल्स, मिला ‘गार्ड ऑफ ऑनर’, बोलें- ‘यहां भारत से पुराने रिश्तों को और मजबूत करने आया हूं’

Seychelles: तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को हिंद महासागर में स्थित सेशेल्स देश पहुंचे....

More Articles Like This