लखनऊ में कल होगी SA Vs AUS की भिड़ंत, जानिए किसका पलड़ा रहेगा भारी!

Must Read

ICC ODI World Cup 2023: कल यानी 12 अक्टूबर को वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया (SA Vs AUS) के बीच भिड़ंत होगी. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें लखनऊ के इकाना स्टेडियम (Lucknow Ekana Stadium) में आमना-सामना करेंगी. बता दें, यह मैच दोपहर 2 बजे से शुरु होगा और टॉस की टाइमिंग दोपहर 01:30 बजे फिक्स की गई है.

वर्ल्ड कप 2023 मुकाबले में इसके पहले साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी. वहीं, ऑस्ट्रेलिया को भारत से करारी हार झेलनी पड़ी थी. आइए आपको बताते हैं दोनों टीमों के आपसी रिकॉर्ड, पिच रिर्पोट और संभावित प्लेइंग 11 के बारे में.

क्या कहती हैं पिच रिर्पोट्स
अगर बात करें लखनऊ के इकाना स्टेडियम के पिच की तो पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है. इस पिच पर बहुत बड़े स्कोर देखने को नहीं मिले हैं. यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है. पिच के इतिहास की मानें तो यहां पहले गेंदबाजी करने वाली टीम के जीत के आसार ज्यादा हैं.

इकाना स्टेडियम में अबतक कुल 9 वनडे मैच खेले गए हैं जिसमें से 7 मैच रन चेज करने वाली टीम ने जीते हैं. इस पिच का औसत स्कोर 219 रन है. इसके अलावा, इस मैदान पर सबसे अधिक 269 रनों का स्कोर बना है. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश होने की संभावना न के बराबर है. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

साउथ अफ्रीका का पलड़ा रहेगा भारी
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबलों पर गौर करें तो दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 108 मैच खेले गए हैं. इनमें से 54 मैचों में साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की है. वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 50 मैचों में जीत दर्ज की है. इसके अलावा, 1 मैच बेनतीजा रहा है और 3 मुकाबले टाई हो गए हैं. इस रिकॉर्ड के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी साबित होता है.

ये है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11:
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रस्सी वैन डेर डूसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एगनिडी

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11:
डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलुवड

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This