ICC Test Rankings: भारतीय टीम ने हासिल की बादशाहत, हर फॉर्मेट में बनी नंबर 1

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ICC Test Rankings Indian Team: रोहित शर्मा की कप्‍तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने धर्मशाला में इंग्‍लैंड के खिलाफ शानदार जीत हासिल की. भारतीय टीम की ओर से खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. ऐसा पहली बार हुआ है कि भारतीय टीम 0-1 से पीछड़ने के बाद टेस्‍ट सीरीज में 4-। से सीरीज अपने नाम किया.

ये सीरीज इसलिए भी खास रहीं क्‍योंकि इस सीरीज में विराट कोहली और शमी समेत कई अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल नहीं थे. इंग्‍लैंड की टीम को धूल चटाने के बाद भारत को आईसीसी टेस्‍ट रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है. भारत की टीम एक बार फिर आईसीसी टेस्‍ट रैंकिंग में पहले नंबर पर आ गई है. इसके साथ ही भारत अब तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में पहले नंबर पर काबिज हो गई है.

ये भी पढ़ें :-  Sandeshkhali Violence: आज शाहजहां शेख को कोर्ट में किया जाएगा पेश

नंबर 1 पर भारतीय टीम 

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद इंडिया आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर आ गई है. टेस्‍ट में भारत को 122 रेटिंग प्‍वाइंटस मिले हैं. इसके साथ ही भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ दिया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम 117 रेटिंग अंक के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. वहीं इंग्‍लैंड 111 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है.

टीम इंडिया वनडे और टी20 में भी पहले ही स्‍थान पर है. आईसीसी ODI रैंकिंग में भारत ही नंबर एक की कुर्सी पर काबिज है. वनडे में टीम इंडिया को 121 रेटिंग प्‍वाइंट मिले हैं. T20 रैंकिंग में टीम इंडिया ने 266 अंक के साथ नंबर-1 का सिंहासन हासिल किया है. इस तरह से अब भारतीय टीम आईसीसी रैंकिंग के तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 पर काबिज हो गई है.

ये भी पढ़ें :- Shaitaan Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर ‘शैतान’ का शैतानी खेल शुरू, फिल्म ने दूसरे दिन मचा दिया तहलका, किया छप्परफाड़ कलेक्शन

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version