इंग्लैंड को लगा 440 वोल्ट का झटका, कंधे की चोट के कारण Chris Woakes पांचवें टेस्ट से हुए बाहर

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IND vs ENG: इंग्लैंड टेस्ट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स भारत के खिलाफ चल रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे वोक्स

ईसीबी ने एक (IND vs ENG) बयान में कहा, “भारत के खिलाफ मैच के पहले दिन बाएं कंधे में लगी चोट के बाद, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे.”बयान में कहा गया है कि इस समय, चोट के कारण वह आगे टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे. सीरीज के अंत में आगे की जांच की जाएगी. टेस्ट मैच के पहले दिन भारत की पहली पारी के 57वें ओवर के दौरान फील्डिंग करते वक्त वोक्स को बाएं कंधे पर चोट लग गई.

इंग्लैंड की बढ़ी चिंता

वोक्स ने पहले दिन 14 ओवर फेंके और 46 रन देकर 1 विकेट लिया. उनकी चोट ने इंग्लैंड की चिंताओं को और बढ़ा दिया है, क्योंकि टीम पहले ही इस महत्वपूर्ण अंतिम टेस्ट मैच में कई प्रमुख खिलाड़ियों के बिना खेल रही है, जिसमें कप्तान बेन स्टोक्स भी शामिल हैं, जो दाहिने कंधे की चोट के कारण श्रृंखला के निर्णायक मैच से बाहर हो गए हैं.

पूरी श्रृंखला में बेहतरीन गेंदबाज रहे

वोक्स की अनुपस्थिति में इंग्लैंड के पास अनुभव की कमी वाला एक कमजोर गेंदबाजी आक्रमण होगा, क्योंकि बाकी सभी गेंदबाजों ने इंग्लैंड के लिए कुल मिलाकर 18 टेस्ट मैच खेले हैं. 35 वर्षीय वोक्स पूरी श्रृंखला में इंग्लैंड के लिए एक बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं. स्टोक्स के अलावा, वे दूसरे गेंदबाज थे जिन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया. पूरी श्रृंखला में, उन्होंने 181 ओवर फेंके हैं और 11 विकेट लिए हैं.

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया

इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों की जमकर क्लास ली. पिच पर गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही है. यहां भारतीय गेंदबाजों से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है. सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है.

ये भी पढ़ें- Ravindra Jadeja के नाम हो जामनगर के ‘सात रास्ता’ का नाम, जड्डू की बहन ने की मांग

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This