IND vs PAK: चौके-छक्कों की सुनामी में डूबा पाकिस्तान, ईशान किशन ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट के 27वें मैच में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर आगा ने अभिषेक शर्मा को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।

शाहीन के ओवर में ईशान का पलटवार

पारी का दूसरा ओवर तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी लेकर आए, लेकिन भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने उन पर जोरदार हमला बोल दिया। ओवर की पहली गेंद पर ईशान ने स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का जड़ा, जबकि दूसरी गेंद पर चौका लगाया। तीसरी गेंद पर उन्होंने सिंगल लेकर स्ट्राइक बदली। इस ओवर में कुल 15 रन बने और आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा ने चौका लगाया।

ईशान किशन ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखते हुए केवल 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो भारत-पाक टी20 मुकाबलों में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है। हालांकि आठवें ओवर के बाद वे थोड़ी तकलीफ में नजर आए और फिजियो को मैदान पर बुलाना पड़ा।

भारत-पाक टी20 मैचों में सबसे तेज अर्धशतक

  • 23 गेंद — मोहम्मद हाफीज (अहमदाबाद, 2012)
  • 24 गेंद — अभिषेक शर्मा (दुबई, 2025)
  • 27 गेंद — ईशान किशन (कोलंबो, 2026)
  • 29 गेंद — युवराज सिंह (अहमदाबाद, 2012)

अयूब ने तोड़ी ईशान की तूफानी पारी

ईशान किशन की शानदार पारी का अंत नौवें ओवर में हुआ, जब सैम अयूब ने उन्हें बोल्ड कर दिया। ईशान ने 40 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्होंने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 87 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की। टूर्नामेंट में यह उनका दूसरा अर्धशतक है; इससे पहले वे नामीबिया के खिलाफ 61 रन बना चुके हैं।

भारत-पाक टी20 मैचों में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर

  • 82* रन — विराट कोहली (मेलबर्न, 2022)
  • 79* रन — मोहम्मद रिजवान (दुबई, 2021)
  • 78* रन — विराट कोहली (कोलंबो, 2012)
  • 77 रन — ईशान किशन (कोलंबो, 2026)
  • 75* रन — गौतम गंभीर (जोहान्सबर्ग, 2007)
Latest News

बलिया में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, रमापति राम त्रिपाठी बोले- पार्टी के सेनापति हैं बूथ अध्यक्ष

बलिया में आयोजित भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई. सम्मेलन में पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

More Articles Like This

Exit mobile version