India vs England: हैदराबाद टेस्ट मैच के चौथे दिन वापसी कर सकती है टीम इंडिया, लेकिन उसके लिए उसे करने होंगे ये 3 काम

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India vs England 1st Test: भारत बनाम इंग्लैंड (India vs England) का टेस्ट मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा है. तीसरे दिन के अंत तक ये मैच एक मजेदार मोड़ पर खड़ा है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की पहली पारी में टीम इंडिया 190 रनों की बढ़त ली थी और दूसरी पारी में 5 विकेट चटकाए थे, लेकिन बल्लेबाज ओली पोप (Ollie Pope) ने भारतीय गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए. इंग्लैंड टीम इंडिया से 126 रन से आगे है. चौथी पारी में भारत को बल्लेबाजी करनी है. ऐसे में हैदराबाद टेस्ट मैच में वापसी करने के लिए भारतीय टीम को तीन काम करने होंगे.

भारतीय टीम को करने होंगे ये तीन काम

जडेजा, अश्विन और अक्षर का चलना बेहद जरूरी

इंग्लैंड के खिलाफ अगर भारतीय टीम को चौथे दिन बाजी पलटनी है तो रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin), रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और अक्षर पटेल (Axar Patel) को शिकार करना बेहद जरूरी है. अगर चौथे दिन ये तीनों खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया तो ये इंग्लैंड को जीतने से रोक सकते हैं. टेस्ट सीरीज की दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट चटकाए हैं. वहीं, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट झटके हैं. चौथे दिन ओली पोप का विकेट हासिल करना बेहद जरूरी है, वरना वो इस मुकाबले को भारतीय टीम की पकड़ से दूर ले जा सकते हैं.

एक्स्ट्रा रन देने से बचना होगा

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 22 रन फिजूल में दे दिए थे. भारतीय टीम ने चौदह बाई, दो लेग बाई और छह नो बॉल देकर एक्स्ट्रा रन लुटा दिए. टीम इंडिया को चौथे दिन ये गलती करने से बचना होगा, वरना इंग्लैंड इस मुकाबले में टीम इंडिया पर भारी पड़ सकती है. रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को बहुत सोच-समझकर गेंद को टिप्पा खिलाना होगा. तभी इंग्लैंड के बल्लेबाजों का विकेट जल्द से जल्द चटकाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- ICC ODI Team: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने किया 2023 की बेस्ट वनडे टीम का ऐलान, रोहित शर्मा को बनाया गया कप्तान

कैच टपकाने से बचना होगा

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय टीम ने बहुत खराब फील्डिंग की. रवींद्र जडेजा ने बल्लेबाज ओली पोप का 64वें ओवर की चौथी गेंद पर विकेट चटकाना चाहा, लेकिन अक्षर पटेल से बड़ी चूक हो गई. उन्होंने ओली पोप का कैच छोड़ दिया. उनकी यही गलती टीम इंडिया पर भारी पड़ सकती है, क्योंकि अगर उसी समय ओली पोप आउट हो गए होते, तो भारतीय टीम पर दबाव कम होता. टीम इंडिया को चौथे दिन कैच टपकाने से बचना होगा, वरना इंग्लैंड की टीम उस पर हावी हो सकती है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This