ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, प्रतीक को भी मिली जगह, कमलिनी बाहर

New Delhi: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम में भारत के वर्ल्ड कप जीतने वाले कैंपेन का हिस्सा रहीं प्रतीक रावल को भी जगह मिली है, जो चोट लगने से घायल हुई थीं. अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं. ऑस्ट्रेलिया के साथ एकमात्र टेस्ट पर्थ में 6 से 9 मार्च 2026 तक खेला जाएगा.

अब तक 11 टेस्ट मैच खेले

विकेटकीपर जी कमलिनी ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो गई हैं, उनकी जगह उमा छेत्री को भारत की टी20 और वनडे टीम में शामिल किया गया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीमों के बीच अब तक 11 टेस्ट मैच खेले गए हैं. भारतीय टीम को एक मैच जीतने में सफलता मिली है. ऑस्ट्रेलिया ने 4 मैचों में जीत हासिल की है. 7 मैच ड्रॉ रहे हैं. दोनों देशों के बीच आखिरी बार 21 से 24 दिसंबर 2023 तक टेस्ट खेला गया था. इस मैच में भारतीय टीम विजयी रही थी.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया में 3 टी20, 3 वनडे और 1 टेस्ट खेलना है. पहले टी20, फिर वनडे और अंत में टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.

भारतीय महिला टेस्ट टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान) स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा, सायली सतघारे. चयन समिति ने थाईलैंड में टी20 फॉर्मेट में होने वाले राइजिंग स्टार महिला एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम का भी चयन किया है.

ACC राइजिंग स्टार एशिया कप टीम के लिए इंडिया ए टीम

हुमैरा काजी, वृंदा दिनेश, अनुष्का शर्मा, दीया यादव, तेजल हसाबनीस, नंदनी कश्यप (विकेटकीपर), ममता एम (विकेटकीपर), राधा यादव (कप्तान), सोनिया मेंढिया, मिन्नू मणि, तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, सायमा ठाकर, जिन्तमणि कलिता, नंदनी शर्मा. दीया यादव और ममता एम को अभी फिटनेस टेस्ट पास करना है.

इसे भी पढ़ें. Pro Wrestling League 2026: भारत एक्सप्रेस CMD उपेंद्र राय विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version