IPL 2026 Final RCB Vs GT: आज आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आज खिताबी जंग होगी. दोनों टीमें टीमें दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. ये मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा.
जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड IPL 2026 Final RCB Vs GT
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से आरसीबी ने 5 मुकाबलों में जीत हासिल की. वहीं, गुजरात को 4 मैचों में जीत मिली. ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि आज कौन सी टीम बाजी मार सकती है.
गुजरात को मिल सकता है घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा
दोनों टीमों की बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में जीटी को अपने घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिल सकता है. दूसरे क्वालीफायर में गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को हराया था और फाइनल में अपनी जगह बनाई.
कहां देख सकते हैं फाइनल मुकाबला
बता दें कि फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
RCB Vs GT की टीम
गुजरात टाइटंस की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कागिसो रबाडा, आर साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, अर्शद खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, गुरनूर बरार और एम शाहरुख खान.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह और सात्विक देसवाल.

