IPL 2026: MI और CSK के बीच रोमांचक मुकाबला आज, MS Dhoni के खेलने पर संशय बरकरार

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IPL 2026 MI Vs CSK: आईपीएल 2026 में गुरुवार की शाम बेहद रोमांचक मुकाबला खेला जाना है. लीग के इतिहास की दो सबसे सफल टीमों मुंबई इंडियंस (एमआई) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच ये मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है.

दोनों टीमों का सफर रहा है कठिन

एमआई और सीएसके दोनों ही टीमों के लिए आईपीएल 2026 में अबतक का सफर बेहद कठिन रहा है. एमआई ने सीजन की शुरुआत जीत के साथ की थी, लेकिन उसके बाद लगातार 4 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा. अपने पिछले मैच में गुजरात को 99 रन से हराकर हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई जीत की राह पर लौटी है. 6 मैचों में 4 अंक लेकर अंकतालिका में सातवें स्थान पर मौजूद एमआई अपने घरेलू मैदान पर सीएसके के खिलाफ जीत की लय को बरकरार रखने उतरेगी.

आठवें नंबर पर है सीएसके IPL 2026 MI Vs CSK

सीएसके के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही थी. टीम को अपने शुरुआती तीन मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद टीम जीत की राह पर लौटी और अपना चौथा और पांचवां मुकाबला जीता, लेकिन अपने पिछले मैच में सीएसके को एसआरएच के खिलाफ 10 रन से हार का सामना करना पड़ा था. 6 मैचों में 2 जीत के साथ सीएसके आठवें नंबर पर है. एमआई के खिलाफ जीत दर्ज कर सीएसके जीत की राह पर लौटने के साथ-साथ अंकतालिका में भी अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी.

एमएस धोनी के खेलने पर संशय बरकरार

सीएसके की प्लेइंग इलेवन में एमएस धोनी होंगे या नहीं और इंजरी की वजह से बाहर हुए युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे की जगह कौन लेगा, यह भी चर्चा का विषय है. वानखेड़े स्टेडियम की पिच बड़े स्कोर के लिए जानी जाती है. सीजन में हुए मैचों की हर पारी में 190 से ज्यादा रन बने हैं. पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए हल्की स्विंग होती है, जो पारी की शुरुआत में मददगार होती है. लाल मिट्टी की सतह गेंदबाजों को बाउंस भी देती है. मुंबई में बारिश की कोई संभावना नहीं है. एमआई और सीएसके के बीच अब तक 41 मैच हुए हैं. एमआई ने 22 और सीएसके ने 19 मैचों में जीत हासिल की है.

ये भी पढ़ें- TMC सांसद व पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर और साला गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

More Articles Like This

Exit mobile version