IPL 2026: RCB के सामने हार का क्रम तोड़ना DC के लिए चुनौती, जानें हेड-टू-हेड में कौन आगे

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IPL 2026 RCB Vs DC: आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच शाम 3:30 बजे से खेला जाएगा.

अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है आरसीबी

आरसीबी सीजन के 5 मैचों में 4 जीत के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है. टीम ने पिछले 2 मैच जीते हैं और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होम ग्राउंड में होने वाले मुकाबले में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के उद्देश्य से उतरेगी. आरसीबी की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों मजबूत नजर आई है. बल्लेबाजी में विराट कोहली, रजत पाटीदार, टिम डेविड और देवदत्त पड्डिकल ने निरंतरता दिखाई है, जबकि सॉल्ट, शेफर्ड और अय्यर ने कई अच्छी पारियां खेली हैं. वहीं गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम और जोश हेजलवुड ने प्रभावित किया है.

दिल्ली कैपिटल्स ने जीते 2 मुकाबले IPL 2026 RCB Vs DC

डीसी के खिलाफ जीत हासिल कर आरसीबी अंकतालिका में पहला स्थान हासिल करना चाहेगी. दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो टीम ने सीजन के शुरुआती 2 मैच जीते थे, लेकिन उसके बाद टीम को लगातार 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. आरसीबी के खिलाफ डीसी अपनी हार का सिलसिला तोड़ने की कोशिश करेगी.

आरसीबी को उसके घर में रोकना मुश्किल

डीसी के लिए आरसीबी को उसके घर में रोकना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है. इसके लिए टीम को गेंदबाजी और बल्लेबाजी के साथ ही क्षेत्ररक्षण में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. डीसी को इस मैच में केएल राहुल, मिलर, और स्टब्स से प्रभावी पारी और मुकेश कुमार, एंगिडी, नटराजन, और कुलदीप यादव से बेहतरीन गेंदबाजी की उम्मीद रहेगी. कप्तान अक्षर पटेल को भी गेंद और बल्ले से अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

मैच के दौरान बेंगलुरु में मौसम साफ और नमी वाला रहने की उम्मीद है. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है. सीजन में अब तक यहां खेले गए तीनों मैच हाई-स्कोरिंग रहे हैं. आरसीबी अपने घर में तीनों ही मैचों में अपराजेय रही है. आरसीबी और डीसी के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं. आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है. टीम ने 20 मैचों में जीत दर्ज की है. डीसी ने 12 मैच जीते हैं. एक मैच का परिणाम नहीं आया है.

ये भी पढ़ें- MI Vs PBKS मैच के बीच हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह में हुई लड़ाई, रोहित शर्मा ने पकड़ा माथा

Latest News

‘पूरी तरह खुले होर्मुज, टोल-निजीकरण मंजूर नहीं’, ईरान की ओर से गोलीबारी के बीच ऑस्ट्रेलियाई PM का कड़ा बयान

Sydney:  ईरान की ओर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गोलीबारी के बीच ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने बड़ा...

More Articles Like This