IPL 2026: पहले क्वालिफायर में RCB-GT के बीच होगी भिड़ंत, जानिए कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज?

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

RCB Vs GT Qualifier: आज आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा.

जानिए पिच रिपोर्ट RCB Vs GT Qualifier

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार मानी जाती है. छोटी बाउंड्री होने के कारण यहां बड़े ही आसानी से चौके-छक्के लगते हैं. IPL 2026 में धर्मशाला में कुल 3 मुकाबले हुए हैं. जिसमें 6 पारियों में से 5 बार टीमों ने 200 रनों का आंकड़ा पार किया है. इस मैदान पर पहली पारी का औसतन स्कोर 191 रन रहा है. जबकी दूसरी इनिंग का औसत स्कोर 175 रन रहा है. मौसम की बात करें, तो आज यहां मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है.

टॉस जीतना है जरूरी

इस मुकाबले में टॉस जीतना बेहद जरूरी है. इस सीजन में धर्मशाला के मैदान पर कुल 3 मुकाबले हुए हैं, जिसमें 2 मुकाबलों में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. ऐसे में आज के मुकाबले में भी कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का रिकॉर्ड रहा है बेहतर

पहला क्वालिफायर खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का रिकॉर्ड शानदार रहा है. आईपीएल में तीन बार आरसीबी पहला क्वालिफायर खेलने उतरी है, जिसमें टीम ने 2 बार जीत हासिल की और एक बार हारी. वहीं, गुजरात टाइटंस 2 बार पहला क्वालिफायर मुकाबला खेल चुकी है, जिसमें टीम को एक बार हार और एक बार जीत मिली.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल साल्ट (यदि फिट होते हैं), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, रसिक सलाम डार, जोश हेजलवुड

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा.

ये भी पढ़ें- क्रिकेट जगत में शोक की लहर, दिल का दौरा पड़ने से 39 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर की मौत

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This