अफ्रीकी देश सेनेगल में बड़ा राजनीतिक उलटफेर: लो बने नए PM, राष्ट्रपति ने उस्मान को किया था बर्खास्त

Must Read

Senegal Political Crisis: आर्थिक तंगी ये जूझ रहे अफ्रीकी देश सेनेगल के राष्ट्रपति बासिरू दियोमाये फाये ने पिछले सप्ताह ओस्मान सोनको को प्रधानमंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था. वहीं अब बैंकिंग क्षेत्र के एक पूर्व अधिकारी को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है. सोनको को बर्खास्त किए जाने के बाद सरकार के सभी सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया और सरकार भंग हो गई. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब अफ्रीकी देश कर्ज और सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर संकट से जूझ रहा है.

जारी तनाव के बाद सोनको बर्खास्त

राष्ट्रीय टेलीविजन पर सोमवार को पढ़े गए एक बयान के अनुसार राष्ट्रपति फाये ने उस्मान सोनको की जगह अहमदौ अल अमीनौ लो को सरकार का प्रमुख नियुक्त किया. फाये ने वर्षों से जारी तनाव के बाद सोनको को बर्खास्त कर दिया था. पास्टेफ पार्टी के दो पूर्व सहयोगियों फाये और सोनको के बीच खुले तौर पर टकराव के बाद यह बर्खास्तगी की गई थी. दोनों ने पूर्व सत्तारूढ़ पार्टी को पराजित किया था.

सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ जोरदार अभियान

पास्टेफ पार्टी तत्कालीन सत्तारूढ़ पार्टी ‘एलायंस पोर ला रिपब्लिक’ के खिलाफ जोरदार अभियान चलाकर सत्ता में आई थी. लो को अब नयी सरकार का गठन करना होगा. वह पहले ‘सेंट्रल बैंक ऑफ वेस्ट अफ्रीकन स्टेट्स’ में कार्यकारी अधिकारी थे, जहां उन्होंने मौद्रिक और आर्थिक नीतियों को क्षेत्रीय स्तर पर आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. वह राष्ट्रपति के राज्यमंत्री और सोनको सरकार के महासचिव भी रह चुके हैं.

अफ्रीका के सबसे कम उम्र के निर्वाचित राष्ट्रपति

बासिरू दियोमाये फाये अप्रैल 2024 में सेनेगल के राष्ट्रपति चुने गए. मात्र 44 वर्ष की आयु में राष्ट्रपति बनकर वे अफ्रीका महाद्वीप के सबसे कम उम्र के निर्वाचित राष्ट्रपतियों में से एक हैं. वे पेस्टिफ़ (PASTEF) पार्टी से जुड़े हुए हैं. 2016 के जनमत संग्रह के अनुसार सेनेगल में राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है.

इसे भी पढ़ें. BJP Government 12 Years: PM Modi के कार्यकाल के 12 साल पूरे, राजनाथ सिंह समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This