IPL Auction 2024: पहली बार कोई महिला कराएगी IPL का ऑक्शन, जानिए कौन है मल्लिका सागर?

Ujjwal Kumar Rai
Chief Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IPL Auction 2024: इंडियन प्रीमियर लीग की मिनी नीलामी हो रही है. इस ऑक्शन में कई चीज पहली बार होंगी, जो बेहद खास है. दरअसल, पहली बार आईपीएल ऑक्शन भारत से बाहर दुबई में होगा. वहीं, दूसरी बड़ी बात ये है कि पहली बार कोई मेल आईपीएल की नीलामी की कमान भारत की कोई महिला संभालेगी. बात दें ये मिनि ऑक्शन 263 करोड़ रुपए का होगा, जिसे भारतीय महिला ऑपरेट करेगी. दरअसल, इस लड़की का नाम मल्लिका सागर है. मल्लिका हाल ही में वुमेन प्रीमियर लीग की बागडोर संभाली थी. इसके अलावा वह साल 2023 के डब्ल्यूपीएल के ऑक्शन की कमान भी संभाल चुकी हैं.

आपको बता दें कि मल्लिका सागर नीलामी के दौरान ह्यू एडमीडेस का पद लेंगी. बीसीसीआई ने घोषणा की है कि ह्यू एडमीड्स को सूचित कर दिया गया है. उन्हें कहा गया है कि इस संस्करण के लिए उनकी सेवाओं की आवश्यकता नहीं है. इस दौरान नीलामी होने वाली टीमों और खिलाड़ियों के साथ ही नीलामीकर्ता मल्लिका सागर को लेकर भी काफी क्रेज है .

कौन है मल्लिका सागर

गौरतलब है कि मल्लिका मुंबई में एक आर्ट कलेक्टर हैं. वह नीलामी के काम में नई नहीं हैं. वह पिछले दो दशकों से नीलामीकर्ता के रूप में काम कर रही हैं. साल 2001 में उन्होंने क्रिस्टीज़ में भारतीय मूल की पहली महिला नीलामीकर्ता होने का गौरव हासिल किया था. वह साल 2021 में प्रो कबड्डी लीग नीलामी का हिस्सा रही हैं. इसके अलावा उन्होंने पिछले साल डब्ल्यूपीएल नीलामी का संचालन भी किया था.

पूल में होंगे कुल 333 खिलाड़ी

आपको बता दें कि नीलामी के लिए पूल में कुल 333 खिलाड़ी होंगे. इनकी नजरें सभी फ्रेंचाइजियों में भरे जाने वाले 77 स्लॉट पर होंगी. कई अंतरराष्ट्रीय सितारों ने 2024 आईपीएल सीजन के बाद वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए खुद को उपलब्ध कराया है. विदेशी खिलाड़ियों में उल्लेखनीय नामों में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस भी शामिल हैं, जो पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते थे.

इसके अलावा एक और बड़ा नाम जो वापसी कर रहा है, वह है मिचेल स्टार्क, जिन्होंने आखिरी बार 2014 और 2015 सीज़न में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेला था. बल्लेबाजों में ट्रैविस हेड भी शामिल हैं, जो अहमदाबाद में भारत के खिलाफ विश्व कप 2023 फाइनल में अपने बड़े मैच प्रदर्शन के बाद एक गर्म संभावना है, जहां उन्होंने शतक बनाया और ऑस्ट्रेलियाई टीम को विश्व कप खिताब दिलाया, जो 2015 के बाद उनका पहला खिताब था.

Latest News

Dhanteras 2026: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं, साझा किया भगवान धन्वन्तरि का खास संस्कृत श्लोक

PM Modi Dhanteras Wishes: देशभर में आज धनतेरस का त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है....

More Articles Like This

Exit mobile version