Earthquake: हिमाचल के कई जिलों में भूकंप से डोली धरती, जानें कहां था केंद्र

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake: सोमवार की दोपहर हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप से धरती डोली. प्रदेश के जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में करीब 3:48 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. वहीं, कांगड़ा, चंबा व हमीरपुर जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.

भूकंप के झटकों के दौरान कई लोग घरों से बाहर निकले
भूकंप के झटकों के दौरान कई लोग अपने घरों, भवनों से निकलकर खुले स्थानों की ओर चले गए. लाहौल-स्पीति पुलिस थाना में मौजूद कर्मचारी दहशत में दफ्तर से बाहर निकलकर खुले स्थान की ओर भागे.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल में जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर था. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 आंकी गई. भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version