गर्व से झूम उठा भारत! कमलजीत-सुरुची ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स रिकॉर्ड तोड़कर दिलाया दूसरा स्वर्ण

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Asian Games 2026: 2026 एशियन गेम्स में भारत के खाते में दूसरा स्वर्ण पदक आ गया है. 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में कमलजीत सिंह और सुरुची सिंह की भारतीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देश को पहला स्वर्ण दिलाया था.

भारतीय जोड़ी ने कुल 484.6 अंक हासिल किए

फाइनल में भारतीय जोड़ी ने कुल 484.6 अंक हासिल किए और दक्षिण कोरिया को 6.6 अंकों के अंतर से पीछे छोड़ दिया. दक्षिण कोरिया 478 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि ईरान ने 415.8 अंक हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया. कमलजीत और सुरुची ने क्वालीफिकेशन में भी शानदार प्रदर्शन किया था और शीर्ष स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी. निर्णायक मुकाबले में भी दोनों ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा. पहली सीरीज के बाद भारत ने दक्षिण कोरिया पर 4.9 अंकों की बढ़त बना ली थी. हालांकि, दूसरी सीरीज में कोरियाई निशानेबाजों ने वापसी करते हुए अंतर को घटाकर सिर्फ 1.2 अंक कर दिया. इस दौरान भारतीय जोड़ी पर दबाव बढ़ा, लेकिन दोनों ने संयम बनाए रखा और आगे की सीरीज में बढ़त फिर मजबूत कर ली.

भारत की बढ़त 7.2 अंक तक पहुंच गई थी Asian Games 2026

एक समय भारत की बढ़त 7.2 अंक तक पहुंच गई थी. मुकाबले के आखिरी चरण में सुरुची ने 10.5 का शानदार स्कोर किया, जबकि कमलजीत ने 9.5 अंक हासिल किए. इसके बावजूद भारतीय जोड़ी ने अपनी बढ़त कायम रखी और 6.6 अंकों के अंतर से मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक पक्का कर लिया.

भारत के पदकों की संख्या में भी इजाफा

इस गोल्ड के साथ 2026 एशियन गेम्स में भारत के पदकों की संख्या 19 हो गई है. भारतीय दल के नाम अब 2 गोल्ड, 8 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल दर्ज हैं. कमलजीत सिंह और सुरुची सिंह के स्वर्ण के अलावा पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशंस स्पर्धा में भारत ने रजत पदक भी हासिल किया है. शूटिंग में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से पदक तालिका में देश की स्थिति लगातार मजबूत हुई है.

ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड को 20-1 से रौंदा

Latest News

iPhone यूजर्स का 12 साल का इंतजार खत्म, भारत में Apple Pay की एंट्री, Axis Bank के कार्ड से कर सकेंगे पेमेंट

Apple Pay India: भारत में iPhone यूजर्स का करीब 12 साल का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. Apple...

More Articles Like This