क्रिकेटर Rinku Singh और सांसद Priya Saroj की शादी पक्की, इस दिन बजेगी शहनाई

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Priya Saroj Rinku Singh Wedding Date: क्रिकेट जगत से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज की शादी पक्की हो गई है. दोनों 8 जून को लखनऊ में सगाई करने वाली हैं. वहीं, 18 नवंबर को वाराणसी में प्रिया और रिंकू सात फेरे लेंगे.

शादी की तैयारियां जोरों पर हैं

इस साल की शुरुआत में क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज का रोका हुआ था. अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. बता दें कि दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं. खबरों के मुताबिक 8 जून को लखनऊ के 7 स्टार होटल में रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी होगी. वहीं, 18 नवंबर को वाराणसी के ताज होटल में दोनों शादी रचाएंगे. उनकी शादी में कई बड़े राजनेता, फिल्मी सितारे और उद्योगपति शामिल हो सकते हैं. सपा विधायक के करीबियों के मुताबिक, दोनों की शादी पारंपरिक रीति-रिवाज से संपन्न होगी.

पहले से एक-दूसरे को जानते थे रिंकू-प्रिया

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज (Priya Saroj Rinku Singh Wedding Date) एक-दूसरे को बहुत पहले से जानते हैं. सांसद प्रिया के एक दोस्त के पिता क्रिकेटर हैं, जो रिंकू को भी जानते हैं. उन्होंने ही रिंकू और प्रिया की मुलाकात कराई थी. तभी से दोनों की जान-पहचान बढ़ी. ऐसी भी खबरें आई थीं कि रिंकू सिंह का अलीगढ़ वाला नया घर प्रिया ने ही फाइनल किया था.

रिंकू सिंह का फ्यूचर

27 वर्षिय रिंकू सिंह क्रिकेट के उभरते सितारे हैं. रिंकू ने आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से नया मुकाम हासिल किया है. इस आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. रिंकू टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं. वहीं, प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सबसे युवा सांसद हैं. उके पिता का नाम तूफानी सरोज है, जो तीन बार के सांसद रह चुके हैं. तूफानी सरोज वर्तमान में केराकत सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं.

ये भी पढ़ें- MI vs PBKS: क्वालिफायर-2 में आज पंजाब-मुंबई टक्कर, इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें

Latest News

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज किसे मिलेगा धन लाभ, किसके बनेंगे रुके काम? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी...

More Articles Like This

Exit mobile version