आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! ओलंपिक से बाहर हुईं Vinesh Phogat के लिए PM मोदी का भावुक पोस्ट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती 50 किग्रा स्पर्धा के फाइनल मुकाबले से पहले पहलवान विनेश फोगाट को तगड़ा झटका लगा है. अधिक वजन के कारण उन्हें फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया है. विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान आया है. विनेश फोगाट का हौसला बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने कहा, आप एक चैंपियन हैं. चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है.

विनेश फोगाट ने मंगलवार को सेमीफाइनल में क्यूबा की लोपेज गुजमान को 5-0 से हराया था. वह ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनीं थीं. भारतीय ओलंपिक संघ ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विनेश फोगाट को वजन ज्यादा होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया है. संघ ने कहा, “भारतीय दल को इस बात का दुख है कि महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम वर्ग से विनेश फोगट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है. विनेश फोगाट गोल्‍ड मेडल जीतने के बेहद करीब थीं.

विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं- नरेंद्र मोदी

विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ”विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं. आज की असफलता दुख देती है. काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूं. साथ ही, मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं. चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं.”

पीएम मोदी ने पीटी उषा से की बात

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा से इस मुद्दे पर चर्चा की. पीएम मोदी ने उनसे इस मुद्दे पर प्रत्यक्ष जानकारी मांगी तथा विनेश की हार के बाद भारत के पास क्या विकल्प हैं, इस बारे में भी जानकारी ली. उन्होंने विनेश के मामले में मदद के लिए सभी विकल्पों पर विचार करने को कहा. पीएम मोदी ने पीटी उषा से विनेश की मदद के लिए उनकी अयोग्यता के बारे में कड़ा विरोध दर्ज कराने की भी बात कही.

यह भी पढ़े:  Baba Ramdev से लेकर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री तक, जानिए बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार पर किसने क्या कहा?

Latest News

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पूरी तरह अपनी शर्तों पर रोका, लंबे समय तक संघर्ष को जारी रखने के लिए हम पूरी तरह तैयार-राजनाथ सिंह

New Delhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमने ऑपरेशन सिंदूर इसलिए नहीं रोका, क्योंकि हमारी क्षमताएं...

More Articles Like This

Exit mobile version