‘मैंने आपके साथ हर पल…’ Ravichandran Ashwin के संन्यास पर भावुक हुए कोहली

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ravichandran Ashwin Retirement: भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने फैंस को एक बड़ा झटका दिया है. क्रिकेटर ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए गाबा टेस्ट मैच के बाद संन्यास की घोषणा की है. अब अश्विन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते नजर नहीं आएंगे. उनके संन्यास से पहले उनकी और विराट कोहली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. वहीं, विराट ने अश्विन के संन्यास के बाद एक पोस्ट शेयर कर अपनी 14 साल पुरानी दोस्ती का जिक्र किया है.

अश्विन के संन्यास पर भावुक हुए कोहली

अश्विन के संन्यास के बाद विराट कोहली ने एक्स पर लिखा, “मैं आपके साथ 14 सालों तक खेला हूं. लेकिन जब आपने मुझे बताया कि आप संन्यास ले रहे हो तो मैं इमोशनल हो गया. मेरे सामने वे सभी पुरानी यादें आ गईं, जब मैं आपके साथ खेला. ऐश (अश्विन) मैंने आपके साथ हर पल का आनंद लिया है. आपका कौशल और भारतीय क्रिकेट में मैच जीतने वाला योगदान किसी से कम नहीं है और आपको हमेशा भारतीय क्रिकेट के एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा. आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं. आपका बेहद शुक्रिया दोस्त.”

अश्विन और विराट ने खेले हैं कई यादगार मैच

आपको बता दें कि विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन की दोस्ती काफी पुरानी है. दोनों ने भारतीय टीम के लिए कई यादगार मैच खेले हैं. इतना ही नहीं, कोहली और अश्विन भारत की 2011 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का भी हिस्सा थे. भारतीय टीम ने ये टूर्नामेंट महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेला था और फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की थी.

कैसा रहा अश्विन का करियर

बता दें कि रविचंद्रन अश्विन ने भारत के लिए कुल 106 टेस्ट मैचे खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3503 रन बनाए. अश्विन ने टेस्ट में 6 शतक और 14 अर्धशतक जड़े हैं. वो अपने प्रदर्शन ने भारत को कई बार मुश्किल परिस्थिति से भी बाहर निकाल चुके हैं. बल्लेबाजी के साथ-साथ अश्विन ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया. उन्होंने 537 विकेट झटके हैं.

ये भी पढ़ें- Ravichandran Ashwin ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, गाबा टेस्ट के बाद की घोषणा

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This