क्रिकेट के शीर्ष स्तर पर आपकी खामियां जल्दी उजागर हो जाती हैं: साई सुदर्शन

Bengaluru: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ने कहा है कि विरोधी टीम पर रणनीतिक बढ़त हासिल करना बहुत जरूरी है. क्योंकि क्रिकेट के शीर्ष स्तर पर आपकी खामियां जल्दी उजागर हो जाती हैं. साई सुदर्शन भारतीय टेस्ट टीम में तीसरे क्रम पर अपनी जगह पक्की करने की ओर बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह गेंदबाजों पर दबदबा बनाने के लिए इस बल्लेबाजी क्रम के लिए जरूरी रणनीति को सीख रहे हैं.

मैं तकनीकी रूप से अपने फुटवर्क में कर रहा हूं काफी सुधार

यह खब्बू बल्लेबाज अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट की घरेलू श्रृंखला से पहले दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ भारत ए के लिए दो (चार दिवसीय) मैचों में खेलेगा. सुदर्शन ने यहां दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ पहले चार दिवसीय मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि मैं तकनीकी रूप से अपने फुटवर्क में काफी सुधार कर रहा हूं. लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं समझ रहा हूं कि तीसरे नंबर के खिलाड़ी को टीम के लिए क्या करना होता है.

गेंदबाज से एक कदम आगे रहने के लिए मजबूत रणनीति होना जरूरी

मैं इस भूमिका को बेहतर ढंग से समझ रहा हूं और उसे लागू करने की कोशिश कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि इसमें ज्यादा तकनीकी अंतर नहीं है क्योंकि मुझे लगता है कि यह रणनीतिक रूप से बेहतर होने के बारे में है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाज से एक कदम आगे रहने के लिए मजबूत रणनीति होना जरूरी है और मैं इस पर काम कर रहा हूं. सुदर्शन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आप जिस गेंदबाज भी सामना करते हैं वह अपने देश का सर्वश्रेष्ठ होता है. ऐसे में अगर आपकी बल्लेबाजी में कोई खामी है तो आप उसके साथ ज्यादा दिन तक बने नहीं रह सकते हैं.

मुझे लगता है कि मैं अभी यही सीख रहा हूं

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह सब उन रणनीतिक सुधार पर निर्भर करता है जो आप किसी गेंदबाज की ताकत और कमजोरियों के अनुसार उसके खिलाफ इस्तेमाल करते हैं. मुझे लगता है कि मैं अभी यही सीख रहा हूं, शायद मैं इसे और निखार रहा हूं और भारत के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने का सबसे अच्छा तरीका ढूंढ रहा हूं.

इसे भी पढ़ें. मुंबईः दाऊद इब्राहिम का करीबी दानिश चिकना NCB के फंदे में, गोवा से दबोचा

 

Latest News

कल्याण मंडप है क्षेत्र की जनता के कल्याण का उद्घोष: डॉ. दिनेश शर्मा

राज्यसभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अटल शताब्दी वर्ष के अवसर पर लखनऊ के संत सुदर्शनपुरी स्थित नगर निगम कल्याण मंडप के ₹2.50 करोड़ की लागत से पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रीय विकास और जनसुविधाओं को नई दिशा देगी.

More Articles Like This

Exit mobile version