Asian Games 2026: जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल

New Delhi: जापान के आईची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय स्टार सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी जय मीणा ने इतिहास रच दिया है. मीणा ने सॉफ्ट टेनिस मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इसी के साथ वह सॉफ्ट टेनिस में एशियन गेम्स का मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. मीणा का ऐतिहासिक सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया, जहां उन्हें जापान के ताकुया कुरोसाका के खिलाफ 3-5, 1-4, 1-4, 4-1, 6-4, 1-4 से हार का सामना करना पड़ा.

पहला मेडल पक्का कर इतिहास रच दिया

इससे पहले मीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमांचक सात गेम के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में फिलीपींस के शेरविन नुगिट को 4-3 (0-4, 4-2, 2-4, 4-2, 5-3, 2-4, 7-5) से मात दी थी. इस जीत के साथ ही उन्होंने एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस में भारत के लिए पहला मेडल पक्का कर इतिहास रच दिया था. एशियन गेम्स 2026 में जय मीणा ने कमाल का खेल दिखाया और मेंस सिंग्ल्स सॉफ्ट टेनिस इवेंट में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया.

शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर

मीणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन फाइनल में जगह बनाने से चूक गए. सेमीफाइनल मुकाबले में मीणा को जापान के खिलाड़ी ताकुया कुरोसाका के खिलाफ 3-5, 1-4, 1-4, 4-1, 6-4, 1-4 से हार का सामना करना पड़ा. मीणा एक समय 0-3 से पीछे चल रहे थे, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए स्कोर 2-3 तक पहुंचा दिया. हालांकि, इसके बाद वह मुकाबला अपने नाम नहीं कर सके और जापानी खिलाड़ी ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली.

जय मीणा की यह उपलब्धि ऐतिहासिक

सेमीफाइनल में हार के बावजूद जय मीणा की यह उपलब्धि ऐतिहासिक रही. वह एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस में भारत के लिए पहला मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. बता दें कि, सॉफ्ट टेनिस रैकेट का एक खेल है, जो लॉन टेनिस से विकसित हुआ है. 24 वर्षीय जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कई बार भारत के लिए इतिहास रचा है. साल 2024 में मीणा ने आध्या तिवारी के साथ मिलकर वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के मिक्सड डबल्स कैटेगरी में भारत के लिए पहला ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

ब्रॉन्ज जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

उनका शानदार प्रदर्शन 2025 में भी जारी रहा और एशियाई सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के मेंस सिंग्ल्स कैटेगरी के सेमीफाइनल में पहुंचे और इस स्पर्धा में ब्रॉन्ज जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने. उन्होंने 2018 में जकार्ता और 2023 में हांगझोऊ के बाद तीसरी बार एशियन गेम्स में हिस्सा लिया और सॉफ्ट टेनिस में एशियन गेम्स का मेडल जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इसी के साथ मीणा के अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस सर्किट में उनकी लगातार बढ़ती पहचान और शानदार प्रदर्शन में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है.

इसे भी पढ़ें. मेघालय में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, UDP के 12 में से 8 विधायक BJP में शामिल

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version