Ghazipur: स्व. राधिका देवी स्मृति प्राइज मनी डे-नाईट राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में BLW वाराणसी ने आजमगढ़ को हराया

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Ghazipur: गाजीपुर के शेरपुर कलां गांव में आयोजित प्रथम स्वर्गीय राधिका देवी स्मृति प्राइज मनी डे-नाईट राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आज दूसरा दिन था, इस दौरान फाइनल मैच बीएलडब्ल्यू वाराणसी और आजमगढ़ की टीम के बीच खेला गया.

वही, फाइनल मैच चार सेटो में खेला गया जहाँ बीएलडब्ल्यू वाराणसी की टीम ने अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आजमगढ को 3/1हरा कर मैच को जीत लिया। वही, फाइनल मैच के दौरान दोनों ही टीमों ने अपना पूरा दमखम लगा दिया, लेकिन बीएलडब्लू वाराणसी की टीम ने इस मुकाबले को जीत लिया। दोनों टीमों के द्वारा खेले गए इस फाइनल मैच में दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने खेल का भरपूर आनंद लिया.

वहीं, पुरस्कार वितरण में प्रमुख रूप से श्री नरेंद्र राय जी समाजसेवी, अभिषेक राय एसडीएम, डॉक्टर राहुल राय, समाजसेवी पूजा राय ने बीएलडब्लू वाराणसी के विजेता टीम को  ₹31000 नगद और ट्रॉफी प्रदान किया.

दुसरे स्थान पर रही आजमगढ़ की टीम को 21000 रुपए के साथ ट्रॉफी दिया गया और आयोजक मंडल ने सभी खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी. इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग व स्थानीय जन मौजूद रहे.

आपको बता दें कि गाजीपुर जनपद के शेरपुर कला गांव में आयोजित प्रथम स्वर्गीय राधिका देवी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार, 28 फरवरी को वरिष्ठ पत्रकार एवं भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी ने किया था.
Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version