टीम इंडिया में सेलेक्शन होते ही वैभव सूर्यवंशी को मिली चेतावनी, सौरव गांगुली ने दिया चौंकाने वाला बयान

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इन दिनों हर जगह छाए हुए हैं. आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद अब उन्हें टीम इंडिया में जगह मिल गई हैं. क्रिकेटर जगत के लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने वैभव को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है.

लोगों को किसी चमत्कार की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 में के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया है. इस पर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी अभी 15 साल के हैं. ऐसे में लोगों को उनसे किसी चमत्कार की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए. वो अभी बहुत कुछ सीखेंगे और भारतीय टीम में खेलने को लेकर शायद ज्यादा दबाव महसूस नहीं करेंगे.

Vaibhav Sooryavanshi को चेतावनी भरा संदेश दिया

सौरव गांगुली ने वैभव के लिए चेतावनी भरा संदेश भी किया. उन्होंने कहा, “जाहिर तौर पर टीम इंडिया के लिए खेलना अलग है और अब वे ऐसी पिचों पर खेलेंगे जो यहां की तुलना में अलग हैं. गेंद सीम होगी, ज्यादा बाउंस होगा और नई गेंद में मूवमेंट भी रहेगी, इसलिए वहां परिस्थितियां अलग होंगी, लेकिन मुझे लगता है कि वैभव के पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है.”

वैभव सूर्यवंशी को समय दिया जाना चाहिए

सौरव गांगुली ने कहा कि भारतीय टीम में सेटल होने के लिए वैभव को समय दिया जाना चाहिए. उनके मुताबिक 15 वर्षीय खिलाड़ी से अचानक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में किसी चमत्कार की उम्मीद करना गलत होगा.

2 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी भारतीय टीम

बता दें कि भारतीय टीम 26 जून और 28 जून को आयरलैंड के साथ 2 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर चली जाएगी.

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी 10 से 20 साल तक बनाए रखना चाहते हैं दबदबा, बोले- अभी असली धमाका देखना बाकी!

Latest News

Us-Iran Tensions: ट्रंप को अपने ही सैन्य अफसरों पर भरोसा नहीं? जनरल को पद से हटाया, जानें क्यों

Us-Iran Tensions: ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमलों की चर्चा के बीच अमेरिका में रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने...

More Articles Like This

Exit mobile version