T20 World Cup-2024: PM मोदी ने टीम इंडिया को दी जीत की बधाई, बोले- हमें भारतीय क्रिकेट टीम पर गर्व है…

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
T20 World Cup-2024: भारत ने केनसिंग्टन ओवल में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप-2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर टी20 विश्व कप जीत लिया है. टी20 विश्वकप में इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा, “चैंपियंस! हमारी टीम स्टाइल में टी20 विश्व कप घर लाती है! हमें भारतीय क्रिकेट टीम पर गर्व है. ये मैच ऐतिहासिक था.”

आज टी20 विश्व कप 2024 का खिताबी मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया. भारत ने अजेय रहते हुए चैंपियनशिप जीती है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन बनाए. जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 169 रन ही बना सकी.
Latest News

‘लगा ही नहीं यूपी के सीएम हैं’, जापानी छात्रों ने योगी आदित्यनाथ संग ली सेल्फी, ठहाके मारकर हंस पड़े मुख्यमंत्री

लखनऊ में 'ए डायलॉग विद द फ्यूचर' कार्यक्रम में भारत और जापान की युवा पीढ़ी का आत्मीय मिलन हुआ. यामानाशी से आए 13 जापानी छात्रों ने लखनऊ के बच्चों से संवाद किया और CM योगी ने उनके साथ सेल्फी ली.

More Articles Like This