World Cup जीतने के बाद भारतीय टीम हुई मालामाल, BCCI ने 51 करोड़ प्राइस मनी का किया ऐलान  

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

World Cup 2025: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए महिला वर्ल्ड कप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर आईसीसी महिला विश्व कप का खिताब जीत लिया. मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया. टीम इंडिया के इस जीत के बाद देशभर में जीत का माहौल है. इसी बीच बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए 51 करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा की है. साथ ही उन्होंने इसे भारतीय महिला क्रिकेट के लिए बड़ा पल बताया.

भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक यादगार दिन

आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने भी इस जीत की तुलना 1983 में पुरुष टीम द्वारा जीते गए विश्व कप से की. उन्होंने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक यादगार दिन है. पुरुष टीम ने 1983 में जो हासिल किया था, उसे भारतीय महिलाओं ने आज मुंबई में दोहराया है. यह ऐतिहासिक जीत देश में महिला क्रिकेट को जबरदस्त बढ़ावा देगी और मुझे विश्वास है कि हमारा खेल अब नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा.”

दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा ने किया कमाल

बता दें कि फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से शिकस्त दी. इस मैच में भारत के लिए दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा ने कमाल का खेल दिखाया. इन प्लेयर्स ने टीम को खिताब जिताने में अहम रोल प्ले किया है. अब बीसीसीआई ने भारतीय महिला टीम के लिए 51 करोड़ रुपए प्राइज मनी का ऐलान किया है. हालांकि यह राशि पहले 2.88 मिलियन डॉलर थी, और अब इसे बढ़ाकर 14 मिलियन डॉलर कर दिया गया है, जिससे महिला क्रिकेट को काफी बढ़ावा मिला है.

भारतीय महिला क्रिकेट में एक नए दौर की शुरुआत

दरअसल जब से जय शाह ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना शुरू किया था. तब से महिला क्रिकेट में कई बदलाव आए हैं. इस जीत के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट में एक नए दौर की शुरुआत हो गई है. खिलाड़ियों की आंखों में खुशी के आंसू थे और देश का तिरंगा गर्व से लहरा रहा था. इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए. शेफाली वर्मा ने 87 रन, दीप्ति शर्मा ने 58 रन और स्मृति मंधाना ने 45 रन बनाए.

जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन भारत ने जल्दी-जल्दी विकेट लेकर मैच अपने पक्ष में कर लिया। दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट लिए। शेफाली वर्मा ने भी गेंद से कमाल दिखाते हुए 2 विकेट झटके। दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट ने 101 रन बनाए, लेकिन उनकी टीम 246 रन पर ऑलआउट हो गई।

इसे भी पढें:-टीम इंडिया बनी वर्ल्ड चैंपियन, पहली बार जीता महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब, प्लेयर ऑफ द मैच रहीं शेफाली वर्मा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version