WTC Final 2025: ऑस्ट्रेलिया ने WTC फाइनल के लिए टीम का किया ऐलान, इन धाकड़ खिलाड़ियों को मिली जगह

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

WTC Final 2025: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम में 12 महीने के बाद ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन की वापसी हुई है. ग्रीन की वापसी से ऑस्ट्रेलिया अधिक मजबूत और संतुलित हो गई है. पिछले साल ग्रीन की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई थी, जिसके कारण वह कम से कम छह महीने तक मैदान से बाहर रहे. वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में भी नहीं खेल पाए थे.

पैट कमिंस की हुई वापसी

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से (WTC Final 2025) बाहर कप्तान पैट कमिंस की भी टीम में वापसी हो गई है. तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी वापसी करने में सफल रहे हैं. कमिंस और हेजलवुड इंजरी की वजह से श्रीलंका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे. कमिंस कप्तान हैं, वहीं श्रीलंका दौरे पर कप्तान रहे स्टीव स्मिथ को उपकप्तान बनाया गया है. ब्रेंडन डॉगेट ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में हैं.

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैट कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर। ट्रैवलिंग रिजर्व: ब्रेंडन डॉगेट

11 जून से 15 जून के बीच खेला जाएगा

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल लॉर्ड्स में 11 जून से 15 जून के बीच खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है. 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था और पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता था. वहीं, साउथ अफ्रीका पहली बार फाइनल में पहुंची है. साउथ अफ्रीका की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-2025 साइकिल के दौरान 12 टेस्ट में 8 जीत, 3 हार और 1 ड्रॉ के साथ पहले स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया 19 टेस्ट में 13 जीत, 4 हार और 2 ड्रॉ के साथ दूसरे स्थान पर है.

ये भी पढ़ें- Virat Kohli: सन्यास लेने के बाद पत्नी संग संत प्रेमानंद से आशीर्वाद लेने पहुंचे विराट कोहली

Latest News

ATF Price Hike: नवंबर में फिर महंगा हुआ हवाई ईंधन, क्या अब बढ़ेंगे फ्लाइट टिकट के दाम?

ATF Price Hike: हवाई जहाज से सफर करने वालों के लिए नवंबर की शुरुआत महंगाई की खबर लेकर आई...

More Articles Like This