New Delhi: भारतीय टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने आयरलैंड की सोफी शाइन के साथ दूसरी शादी कर एक नए जीवन की शुरूआत की है. वह सोफी के साथ एक साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में थे. अब दोनों ने शादी कर ली है. कपल के शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. दोनों की शादी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं.
एक-दूजे के हो गए धवन और सोफी
निजी कार्यक्रम में 21 फरवरी को धवन और सोफी एक-दूजे के हो गए. टीम इंडिया से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शादी की फोटो शेयर की. शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी का कार्यक्रम कई दिनों से चल रहा था. सोफी और धवन लगातार सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर रही थीं. उन्होंने संगीत के साथ ही हल्दी सेरेमनी की फोटोज डाली.
रिलेशन की आधिकारिक घोषणा
शिखर धवन और सोफी को पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान दुबई में एक साथ मैच देखते देखा गया था. मई में उन्होंने अपने रिलेशन की आधिकारिक घोषणा कर दी थी. दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और एक दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं. पिछले महीने 12 जनवरी को दोनों ने सगाई की थी. युजवेंद्र चहल ने शादी की कई फोटोज शेयर कीं. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘मेरे यार की शादी है’.
काफी अच्छा प्रोफेशनल बैकग्राउंड
सोफी शाइन मूल रूप से आयरलैंड की हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका प्रोफेशनल बैकग्राउंड काफी अच्छा है. उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएट हुई. इसके बाद कैसलरॉय कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मार्केटिंग और मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की. उन्होंने यूएई के अबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के रूप में भी काम किया है.
10 साल बड़ी आयशा से की थी पहली शादी
शिखर धवन ने 2012 में पहली शादी खुद से 10 साल बड़ी आयशा मुखर्जी से की थी. आयशा तलाकशुदा थी और उनकी दो बेटियां भी थीं. 2014 में बेटे जोरावर का जन्म हुआ. धवन और आयशा की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. 2020 से ही शिखर और आयशा के रिश्ते में दरार आने लगी. 2023 में कोर्ट ने तलाक को मंजूरी दे दी थी.
इसे भी पढ़ें. ‘मासूमों की हत्या का बदला जरूर लेंगे!’ PAK की अफगान पर एयरस्ट्राइक के बाद तालिबान ने दी धमकी

