देश 15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाएगा. 14 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्र को संबोधित करेंगी, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लालकिले से अपना 12वां भाषण देंगे.
केंद्रीय कैबिनेट ने ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) को मंजूरी दे दी है. यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी और मोबाइल उत्पादन, निर्यात, घरेलू विनिर्माण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी.