देशभर में 31 मई को घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें स्थिर रहीं. अब उपभोक्ताओं की नजर 1 जून पर है, जब तेल कंपनियां गैस सिलेंडर के नए रेट जारी करेंगी.
देश में पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतें बढ़ने के बाद अब घरेलू LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने की आशंका तेज हो गई है. वैश्विक तनाव के बीच ऊर्जा बाजार पर दबाव बना हुआ है.