एल्केम लेबोरेटरीज लिमिटेड का मार्च तिमाही मुनाफा 27.7 प्रतिशत घटकर 236 करोड़ रुपये रह गया. हालांकि कंपनी की आय, परिचालन लाभ और लाभ मार्जिन में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कंपनी ने 10 रुपये प्रति शेयर अंतिम लाभांश देने की भी घोषणा की है.
भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला सप्ताह काफी अहम रहने वाला है. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, वैश्विक बॉन्ड यील्ड, अमेरिकी रोजगार आंकड़े और FII की गतिविधियां बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ा सकती हैं.