Twitter Update: एलन मस्क का बड़ा ऐलान,’X’ से जल्द हटेगा ये फीचर

Elon Musk Announce News Update Of ‘X’: हमेशा विवादो में घिरे रहने वाले Elon Musk ने अब खुद ही एक विवाद को न्योता दे दिया है. अब Elon Musk ने ट्विटर’ X’को लेकर बड़ा ऐलान किया है. 2022 में 44 बिलियन डॉलर की डील साइन करने के बाद भी अब मस्क को माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘X’ नहीं भा रहा है. आपको बता दें लोगो के बाद अब Elon Musk की आखों में ‘X की एक और चीज खटकने लगी है. अब मस्क एक बार फिर से ‘X’ में एक बड़े बदलाव की तैयारी में हैं. अब देखना ये है की इस बदलाव से ‘X’ पर क्या असर पड़ता है.

जल्द डिलीट होगा ये फीचर
दरअसल, Tesla Owners Silicon Valley ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया करते हुए पूछा, “यूजर्स म्यूट और ब्लॉक फीचर में से किस फीचर को ज्यादा पसंद करते हैं?” इसके जवाब में मस्क ने रीट्वीट करते हुए कहा, “डायरेक्ट मैसेज को छोड़कर ब्लॉक फीचर जल्द डिलीट होने वाला है.”

आखिर करना क्या चाहते हैं मस्क
इसके बाद फिर मस्क ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “ये फीचर किसी काम का नहीं है. इसका साफ मतलब यह है कि ब्लॉक फीचर के हटने के बाद भी आपको अगर कोई मैसेज भेजकर परेशान करता है तो आप उन्हें मैसेज भेजने से रोक पाएंगे, मैसेज ऑप्शन से इस फीचर को हटाया नहीं जाएगा.”

यूजर्स को खलेगी कमी
बता दें की यूजर जब किसी अकाउंट को ब्लॉक करता था तो ब्लॉक्ड अकाउंट के पोस्ट यूजर के टाइमलाइन पर नहीं दिखते हैं. और ब्लॉक्ड अकाउंट वाला यूजर भी आपके पोस्ट को नहीं देख सकता और ना ही आपको मैसेज भेज सकता है. लेकिन ब्लॉक फीचर के डिलीट होने से आपको ये सुविधाएं नहीं मिलेंगी.

ये भी पढ़ेंः ट्रेन में जनरल डिब्बे हमेशा आखिरी या शुरू में ही क्यों लगे रहते हैं? जानें इन डिब्बों का रहस्यमय राज

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version